🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

ओरछा की जर्जर सड़क को लेकर किशोर पोयाम ने शासन-प्रशासन को घेरा, वन मंत्री केदार कश्यप से पूछा—आखिर कब सुधरेगी अबूझमाड़ की सड़क?

ओरछा की जर्जर सड़क को लेकर किशोर पोयाम ने शासन-प्रशासन को घेरा, वन मंत्री केदार कश्यप से पूछा—आखिर कब सुधरेगी अबूझमाड़ की सड़क?

नारायणपुर। अबूझमाड़ के ओरछा क्षेत्र की बदहाल सड़क व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी यूथ विंग नारायणपुर ने शासन-प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। यूथ विंग आम आदमी पार्टी नारायणपुर के जिलाध्यक्ष किशोर पोयाम ने ओरछा की जर्जर सड़क को लेकर सरकार और जिम्मेदार विभागों पर सवाल उठाते हुए कहा कि वर्षों से सड़क की समस्या झेल रहे ग्रामीणों को आखिर कब राहत मिलेगी?

किशोर पोयाम ने कहा कि ओरछा की सड़क सिर्फ सड़क नहीं, बल्कि अबूझमाड़ के हजारों ग्रामीणों के आवागमन की जीवनरेखा है। खराब सड़क के कारण ग्रामीणों को अपने जरूरी कामों के लिए आने-जाने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज पहुंचने में दिक्कत होती है, मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में समय और परेशानी दोनों बढ़ते हैं तथा व्यापारियों और आम नागरिकों को भी रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में सड़क की स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। जगह-जगह गड्ढे और कीचड़ के कारण आवागमन मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों को कई बार जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ती है। जब जनता लगातार सड़क सुधार की मांग कर रही है, तो जिम्मेदार विभाग आखिर किसका इंतजार कर रहे हैं?

किशोर पोयाम ने वन मंत्री केदार कश्यप से भी सवाल करते हुए कहा कि अबूझमाड़ और ओरछा के विकास को लेकर सरकार की योजनाएं और घोषणाएं अपनी जगह हैं, लेकिन जब तक जमीन पर सड़क जैसी बुनियादी सुविधा नहीं सुधरेगी, तब तक विकास की वास्तविक तस्वीर जनता के सामने कैसे आएगी?

उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन को कागजी कार्रवाई और आश्वासनों से आगे बढ़कर ओरछा की सड़क का तत्काल स्थलीय निरीक्षण कराकर मरम्मत एवं स्थायी निर्माण की ठोस पहल करनी चाहिए। सड़क निर्माण अथवा मरम्मत के नाम पर यदि कोई कार्य स्वीकृत है तो उसकी स्थिति, लागत, जिम्मेदार विभाग और कार्य की समयसीमा सार्वजनिक की जानी चाहिए, ताकि जनता को वास्तविक स्थिति की जानकारी मिल सके।

किशोर पोयाम ने कहा कि अबूझमाड़ की जनता विकास की हकदार है और सड़क जैसी बुनियादी सुविधा के लिए उसे वर्षों तक इंतजार नहीं करना चाहिए। उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग की कि ओरछा सड़क समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की जाए और ग्रामीणों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम आदमी पार्टी जनता की आवाज को दबने नहीं देगी। ओरछा-अबूझमाड़ की सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी लगातार लोक

किशोर पोयाम
जिलाध्यक्ष, यूथ विंग
आम आदमी पार्टी, नारायणपुर

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नारायणपुर पुलिस द्वारा जिले के 62 स्थानों पर कराया गया ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।*  *जिले के सभी 14 थाना परिसरों एवं 48 पुलिस कैंपों में पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने देखा भव्य आयोजन।*