छोटेडोंगर कन्या आश्रम में हुआ न्योता भोजन
नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर में स्थित 50 सीटर डोरमेट्री कन्या आश्रम में आज न्योता भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रताप मंडावी, प्रदेश स्थायी समिति सदस्य किसान मोर्चा भाजपा उत्तम चंद्र जैन, जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान छात्राओं को पौष्टिक और विविधतायुक्त भोजन कराया गया।
वीओ –
ग्राम पंचायत छोटेडोंगर में शीतला मंदिर के पास स्थित 50 सीटर डोरमेट्री कन्या आश्रम में आयोजित न्योता भोजन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने छात्राओं के साथ भोजन किया।
छत्तीसगढ़ सरकार की न्योता भोजन पहल का उद्देश्य सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने के साथ स्कूली बच्चों को अतिरिक्त पोषण उपलब्ध कराना है। इसके तहत लोग जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ या अन्य विशेष अवसरों पर स्कूली बच्चों को अपनी इच्छा के अनुसार भोजन या अतिरिक्त आहार उपलब्ध करा सकते हैं।
कार्यक्रम में छात्राओं को मध्याह्न भोजन के साथ खीर, पूरी, सब्जी और मिठाई परोसी गई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने बच्चों से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।
वीओ –
न्योता भोजन जैसे आयोजनों से बच्चों को पौष्टिक एवं विविधतायुक्त आहार मिलने के साथ समाज और विद्यालय के बीच आत्मीय संबंध भी मजबूत होते हैं। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की सहभागिता देखने को मिली।।










