🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

ए-नेगेटिव रक्त की जरूरत पर बीएसएफ जवान आनंद ने किया रक्तदान स्थानीय पत्रकार की पहल पर 86वीं वाहिनी बीएसएफ के जवान ने पेश की मानवीय मिसाल

नारायणपुर, 29 सितंबर 2026। जिला अस्पताल नारायणपुर के आईसीयू विभाग में भर्ती श्रीमती धर्मी बाई टोंगराज के उपचार के लिए ए-नेगेटिव (A-) रक्त की आवश्यकता थी। दुर्लभ रक्त समूह होने के कारण रक्त की उपलब्धता चुनौतीपूर्ण थी। ऐसे समय में स्थानीय पत्रकार डे नारायण सिंह बघेल पहल पर दण्डकवन स्थित बीएसएफ 86वीं वाहिनी के सामरिक मुख्यालय से जवान सिपाही आनंद (उम्र 35 वर्ष) रक्तदान के लिए जिला अस्पताल पहुंचे।
86वीं वाहिनी बीएसएफ के द्वितीय कमान अधिकारी श्री सुभाष चंद गोयल के निर्देशन में सिपाही आनंद ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवीय सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। समय पर रक्तदान मिलने से मरीज के उपचार में सहायता मिली।
मरीज श्रीमती धर्मी बाई टोंगराज उम्रदराज होने के साथ कमजोरी और बुखार से पीड़ित हैं तथा जिला अस्पताल के आईसीयू विभाग में उपचाररत हैं। मरीज के अटेंडर श्री योगेंद्र चुरपाल ने रक्तदाता जवान, बीएसएफ और स्थानीय पत्रकार की पहल के प्रति आभार व्यक्त किया।


ए-नेगेटिव रक्त समूह अपेक्षाकृत कम पाया जाता है, इसलिए जरूरत के समय इसके लिए डोनर की उपलब्धता महत्वपूर्ण हो जाती है। बीएसएफ जवान आनंद का यह रक्तदान जरूरतमंद मरीज के लिए समय पर की गई मानवीय सहायता का उदाहरण है।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नारायणपुर पुलिस द्वारा जिले के 62 स्थानों पर कराया गया ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।*  *जिले के सभी 14 थाना परिसरों एवं 48 पुलिस कैंपों में पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने देखा भव्य आयोजन।*