🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जिला अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित* *रैली निकालकर दिया मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, भ्रांतियों को दूर करने की ली शपथ

नारायणपुर, 10 अक्टूबर 2026// विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल नारायणपुर में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (एनएमएचपी) के अंतर्गत ‘मन जागृति’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने, समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने तथा मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जागरूकता रैली, शपथ ग्रहण एवं विशेष उद्बोधन कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम के तहत जीएनएम की छात्राओं ने जिला अस्पताल परिसर से घड़ी चौक तक जनजागरूकता रैली निकाली। रैली में छात्राओं ने नारों एवं तख्तियों के माध्यम से लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूक किया। इसके पश्चात जिला अस्पताल परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं छात्राओं ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों और भेदभाव को दूर करने, मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्तियों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने तथा मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने की शपथ ली।

इस अवसर पर विशेषज्ञों ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शारीरिक स्वास्थ्य की तरह मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी आवश्यक है। तनाव, अवसाद अथवा अन्य मानसिक परेशानियों की स्थिति में संकोच करने के बजाय समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए। कार्यक्रम में 24 घंटे उपलब्ध निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य परामर्श सेवा ‘टेली-मानस’ के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14416 की जानकारी देते हुए नागरिकों से आवश्यकता पड़ने पर इसका लाभ लेने की अपील की गई कार्यक्रम सिविल सर्जन डॉ. विनोद कुमार भोयर, एनएमएचपी के नोडल अधिकारी डॉ. बी.एन. बानपुरिया, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. यखिलेश्वरी ठाकुर, असिस्टेंट नोडल अधिकारी श्री छत्रपाल साहू, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट श्री मनोज देवांगन, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर श्री उमेश वर्मा, स्पीच थेरेपिस्ट श्री रूद्र नाथ साहू सहित अस्पताल के चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी, मितानिन एवं जीएनएम की छात्राएं उपस्थित रहीं।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नारायणपुर पुलिस द्वारा जिले के 62 स्थानों पर कराया गया ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।*  *जिले के सभी 14 थाना परिसरों एवं 48 पुलिस कैंपों में पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने देखा भव्य आयोजन।*