नारायणपुर, अक्टूबर 2026//* सेवा संकल्प अभियान के तहत *मावा मीन मिशन योजना अंतर्गत केंद्र एवं राज्य शासन की* जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराने और लोगों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। शासन की योजनाओं का लाभ लेकर ग्रामीण अब पारंपरिक आजीविका के साथ-साथ स्वरोजगार के नए साधन भी अपना रहे हैं। इसी कड़ी में नारायणपुर विकासखंड के ग्राम बेलगांव निवासी श्री नीलकंठ नाग ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ लेकर मछली पालन को अपनी आजीविका का प्रमुख साधन बनाया है। योजना के माध्यम से तालाब निर्माण और मत्स्य पालन विभाग के सहयोग से उन्हें स्वरोजगार का अवसर मिला है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है।
तालाब की सुविधा मिली तो शुरू हुआ मछली पालन का सफर
ग्राम बेलगांव निवासी श्री नीलकंठ नाग, पिता श्री दिलीप सिंह नाग, पहले तालाब की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण मछली पालन का कार्य शुरू नहीं कर पा रहे थे। उनके पास मछली पालन के माध्यम से अतिरिक्त आय अर्जित करने की संभावना तो थी, लेकिन आवश्यक संसाधनों के अभाव में यह संभव नहीं हो पा रहा था। ऐसे में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना उनके लिए एक महत्वपूर्ण अवसर बनकर सामने आई।
श्री नाग की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए मत्स्य पालन विभाग द्वारा योजना के अंतर्गत वर्ष 2024-25 में उनकी स्वयं की भूमि पर 0.6 हेक्टेयर क्षेत्रफल में तालाब का निर्माण कराया गया। तालाब की सुविधा उपलब्ध होने के बाद उन्होंने मछली पालन का कार्य प्रारंभ किया। इस प्रकार शासन की योजना से उन्हें अपनी भूमि का बेहतर उपयोग करने और आय का नया स्रोत विकसित करने का अवसर मिला।
विभागीय सहयोग से स्वरोजगार को मिला बढ़ावा
मछली पालन के कार्य को आगे बढ़ाने और उत्पादन गतिविधियों को सुचारु रूप से संचालित करने में विभागीय सहयोग भी महत्वपूर्ण साबित हुआ। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत मत्स्य पालन विभाग द्वारा श्री नीलकंठ नाग को मछली पकड़ने के लिए जाल भी उपलब्ध कराया गया। इससे उन्हें मछली पालन से जुड़ी आवश्यक गतिविधियों को संचालित करने में सहायता मिली।
तालाब निर्माण और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता से श्री नागा के लिए मछली पालन का कार्य शुरू करना आसान हुआ। उन्होंने इस अवसर का लाभ उठाते हुए मछली उत्पादन और विक्रय का कार्य प्रारंभ किया। आज वे नियमित रूप से मछलियों का उत्पादन कर स्थानीय स्तर पर उनका विक्रय कर रहे हैं। इससे उन्हें रोजगार के लिए दूसरे साधनों पर निर्भर रहने के बजाय अपनी मेहनत और उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से आय अर्जित करने का अवसर मिला है।
प्रतिवर्ष एक से दो लाख रुपये तक की आय
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के माध्यम से शुरू किए गए मछली पालन कार्य के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। वर्तमान में श्री नीलकंठ नागा प्रतिवर्ष लगभग 1,000 से 2,000 किलोग्राम मछली का उत्पादन कर उसका विक्रय कर रहे हैं। इस गतिविधि से उन्हें सालाना लगभग एक लाख से दो लाख रुपये तक की आय प्राप्त हो रही है।
मछली पालन से होने वाली यह आय उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में सहायक है। साथ ही, उन्हें अपनी मेहनत का प्रत्यक्ष आर्थिक लाभ मिल रहा है। तालाब निर्माण से लेकर उत्पादन और विक्रय तक की प्रक्रिया ने उनके लिए आजीविका का एक नया रास्ता खोला है। यह उदाहरण दर्शाता है कि उपयुक्त संसाधन, विभागीय मार्गदर्शन और शासन की योजनाओं का लाभ मिलने पर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार की संभावनाओं को साकार किया जा सकता है।
ग्रामीण आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का उद्देश्य मत्स्य पालन क्षेत्र को प्रोत्साहित करना, मछली उत्पादन को बढ़ावा देना और मत्स्य पालकों की आजीविका को मजबूत बनाने के अवसर उपलब्ध कराना है। नारायणपुर जिले में भी इस प्रकार की पहल ग्रामीण हितग्राहियों को स्वरोजगार से जोड़ने में सहायक हो रही है।
श्री नीलकंठ नाग की सफलता की कहानी इस बात का उदाहरण है कि शासन की योजनाओं का लाभ लेकर ग्रामीण अपनी उपलब्ध भूमि और संसाधनों का बेहतर उपयोग कर सकते हैं। तालाब निर्माण और मत्स्य पालन विभाग से मिले सहयोग ने उन्हें मछली पालन शुरू करने का अवसर दिया, जिससे आज वे नियमित रूप से उत्पादन कर आय अर्जित कर रहे हैं।
इस प्रकार प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना श्री नीलकंठ नागा के लिए आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता का माध्यम बनी है। उनकी यह उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्रों में मत्स्य पालन को आजीविका के प्रभावी विकल्प के रूप में अपनाने की संभावनाओं को भी रेखांकित करती है।










