🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

जनदर्शन में कलेक्टर नम्रता जैन ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश* *जनदर्शन में कलेक्टर नम्रता जैन ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश*

नारायणपुर, 14 अक्टूबर 2026//* कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर नम्रता जैन ने जिले के विभिन्न गांवों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं और मांगें सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने सड़क, पेयजल, बिजली, निर्माण कार्य, किसान क्रेडिट कार्ड, वेतन-मानदेय सहित विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने और सभी प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

*सड़क, पेयजल और निर्माण कार्यों से जुड़े आवेदन*

जनदर्शन में ग्राम पंचायत राजपुर के ग्राम बेड़मा में सड़क निर्माण एवं पेयजल समस्या के समाधान, ग्राम पंचायत माहका में सीसी सड़क और नाली निर्माण की स्वीकृति तथा ग्राम पंचायत भरण्डा में पुलिया एवं सड़क निर्माण की मांग रखी गई। ग्राम पंचायत गुदाड़ी के सरपंच ने जल संकट के समाधान के लिए आवेदन दिया। वहीं, ग्राम पंचायत धुरबेड़ा के सरपंच ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के साथ धुरबेड़ा तक बस सेवा शुरू करने और साप्ताहिक बाजार स्थापित करने की मांग की।

ग्राम पंचायत गढ़बेंगाल के सरपंच ने मिनी स्टेडियम सहित विभिन्न निर्माण कार्यों की मांग रखी। ग्राम पंचायत दण्डवन के सरपंच ने ग्राम बागझर के खेल मैदान से अतिक्रमण हटाने, वर्षों से अधूरी नल-जल योजना को पूरा करने, क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत एवं नवीन निर्माण कराने के संबंध में आवेदन दिया। वहीं, ग्रामवासियों ने दण्डवन के वार्ड क्रमांक 02 में 200 मीटर सीसी सड़क एवं पुलिया निर्माण की मांग की।

*किसान क्रेडिट कार्ड, बिजली और अन्य समस्याएं भी उठीं*

जनदर्शन में लच्छन पोटाई, रानू वड्डे एवं मलसाय वड्डे ने किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण से संबंधित समस्या रखी। ग्राम आतरगांव के ग्रामीणों ने किसान क्रेडिट कार्ड के तहत झारा लैम्प्स, छोटे डोंगर से ऋण नहीं मिलने की शिकायत की। ग्राम पंचायत अबूझमाड़ के ग्रामीणों ने फूलमेटा पारा, ओरछा की समस्याओं के निराकरण की मांग की। वहीं, श्रीमती जगबती कश्यप ने बिजली का पोल स्थानांतरित करने तथा वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद कौशल कुमार बघेल ने कुम्हारपारा के विभिन्न चौक-चौराहों पर गति अवरोधक बनवाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया।

*वेतन, मानदेय और अन्य मांगों पर भी सौंपे आवेदन*

अजित सिंह कुमेटी, छात्रावास अधीक्षक, ने माध्यमिक बालक आश्रम गढ़बेंगाल के प्रभार से संबंधित विषय पर आवेदन दिया। जिले के स्वेच्छकों ने दो माह का लंबित मानदेय दिलाने की मांग की। ग्राम गरांजी निवासी श्यामनाथ सलाम ने वेतन नहीं मिलने की समस्या रखी। वहीं, दानूराम सलाम एवं जयराम सलाम ने वर्ष 2004 से वन भूमि पर काबिज होने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर नम्रता जैन ने जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों पर संबंधित विभागों को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि नागरिकों की समस्याओं का उचित समाधान किया जा सके।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नारायणपुर पुलिस द्वारा जिले के 62 स्थानों पर कराया गया ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।*  *जिले के सभी 14 थाना परिसरों एवं 48 पुलिस कैंपों में पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने देखा भव्य आयोजन।*