🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

सेवा की कहानी सेवा संकल्प अभियान: प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनी दामिनी माताओं तक तेजी से पहुंचा योजना का लाभ

*नारायणपुर, 15 अक्टूबर 2026//* सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी एवं जनहितैषी योजना है, जिसका उद्देश्य गर्भवती एवं धात्री माताओं को गर्भावस्था एवं प्रसव के दौरान आवश्यक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराते हुए उनके स्वास्थ्य, पोषण एवं सुरक्षित मातृत्व को प्रोत्साहित करना है। योजना के अंतर्गत प्रथम जीवित संतान के जन्म पर 5,000 रूपये तथा द्वितीय संतान के रूप में बालिका के जन्म पर 6,000 रूपये की वित्तीय सहायता प्रत्यक्ष लाभअंतरण डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रदान की जाती है। जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वित प्रयासों से पात्र हितग्राहियों का समयबद्ध पंजीयन कर उन्हें योजना का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है।

          वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले के 1,192 पात्र हितग्राहियों को योजना से लाभान्वित किया गया, जिनमें ओरछा विकासखंड के 332 हितग्राही शामिल हैं। वहीं वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक जिले के 557 हितग्राहियों को योजना का लाभ प्रदान किया जा चुका है, जिनमें ओरछा विकासखंड के 122 हितग्राही सम्मिलित हैं। यह आँकड़े दर्शाते हैं कि योजना का लाभ निरंतर पात्र महिलाओं तक पहुँच रहा है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से गर्भवती महिलाओं में समय पर पंजीयन, नियमित प्रसवपूर्व स्वास्थ्य जांच, संस्थागत प्रसव, नवजात शिशुओं के पूर्ण टीकाकरण तथा संतुलित पोषण के प्रति जागरूकता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। प्रत्यक्ष लाभ अंतरण प्रणाली के माध्यम से सहायता राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुँचने से प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं विश्वास भी बढ़ा है।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक प्रभावशाली पहल सिद्ध हो रही है। जिले में योजना के सफल क्रियान्वयन से पात्र महिलाओं को समय पर आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है, जिससे सुरक्षित मातृत्व, स्वस्थ शिशु एवं कुपोषण में कमी लाने के राष्ट्रीय लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है। आने वाले समय में भी अधिक से अधिक पात्र महिलाओं को योजना से जोड़कर इसका लाभ पहुँचाने के लिए जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग सतत प्रयासरत है। बेनूर परियोजना के कोलियारी-03 आंगनवाड़ी केंद्र की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता दामिनी नाग वर्षों से अपने केंद्र में सेवाएँ दे रही थी, लेकिन च्डडटल् योजना के तहत लाभार्थियों का पंजीकरण वे कभी स्वतंत्र रूप से नहीं कर पाई थी। हमेशा किसी न किसी सहयोग की जरूरत पड़ती थी। उनकी एक लाभार्थी का मामला तो एनपीसीआई/आधार सीडिंग की तकनीकी अड़चन के कारण प्री-रजिस्ट्रेशन चरण में ही महीनों से अटका हुआ था।
स्थिति ने मोड़ लिया जब दामिनी ने च्डडटल् प्रशिक्षण में भाग लिया, जो महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया था। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य स्पष्ट था- कार्यकर्ताओं को पीएमएमवीवाई ऐप और वेबसाइट के माध्यम से पंजीकरण व संबंधित प्रक्रियाओं में इतना सक्षम बनाना कि वे बिना बाहरी सहायता के काम कर सकें। प्रशिक्षण खत्म होते ही दामिनी ने देर नहीं की। अपने निजी मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने सबसे पहले उसी अटकी हुई लाभार्थी के बैंक खाते की आधार सीडिंग सफलतापूर्वक पूरी की जो महीनों से लंबित थी। इतना ही नहीं, उन्होंने एक बिल्कुल नई लाभार्थी को भी खुद खोजा, उसका पंजीकरण किया और पीएमएमवीवाई के तहत नामांकित कर दिया- यह सब पूरी तरह स्वतंत्र रूप से, बिना किसी के सहारे।
आज दामिनी नाग डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आत्मविश्वास से काम करती है। उनकी यह कहानी बताती है कि सही और व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलने पर एक फ्रंटलाइन कार्यकर्ता की क्षमता और आत्मनिर्भरता कितनी तेज़ी से निखर सकती है – और इसका सीधा लाभ ज़रूरतमंद परिवारों तक कितनी तेज़ी से पहुँच सकता है।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नारायणपुर पुलिस द्वारा जिले के 62 स्थानों पर कराया गया ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।*  *जिले के सभी 14 थाना परिसरों एवं 48 पुलिस कैंपों में पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने देखा भव्य आयोजन।*