🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

*कलेक्टर कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने की ली प्रतिज्ञा*

नारायणपुर, 26 अक्टूबर 2026//* भ्रष्टाचार के उन्मूलन तथा शासकीय कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और सत्यनिष्ठा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर कार्यालय, नारायणपुर में सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन के निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर श्री दुष्यंत कीर्तिमान कोशले ने कार्यालय में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इस दौरान सभी ने अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और निष्ठा के साथ करने का संकल्प लिया।
शपथ कार्यक्रम में भ्रष्टाचार को देश की आर्थिक, राजनीतिक एवं सामाजिक प्रगति में बाधा बताते हुए इसके उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया गया। सभी हितधारकों की सहभागिता से ही प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता और जनविश्वास को मजबूत किया जा सकता है। कर्मचारी दायित्वों का निर्वहन करते हुए नियमों और प्रक्रियाओं का पालन करने तथा आम नागरिकों को शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने में पारदर्शिता बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।
इस पहल का उद्देश्य शासकीय कार्यालयों में नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना, भ्रष्टाचार के प्रति जागरूकता बढ़ाना और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक जवाबदेह बनाना है। सत्यनिष्ठा की यह शपथ अधिकारी-कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने तथा जनसेवा की भावना से कार्य करने के लिए प्रेरित करती है। सत्यनिष्ठा के शपथ के समय जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र नाथ पांडेय, जिला कोषालय अधिकारी हरीश साहू, जिला खाद्य अधिकारी अलाउद्दीन खान, वरिष्ठ निज सहायक दीपक हिरवानी सहित जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नारायणपुर पुलिस द्वारा जिले के 62 स्थानों पर कराया गया ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।*  *जिले के सभी 14 थाना परिसरों एवं 48 पुलिस कैंपों में पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने देखा भव्य आयोजन।*