🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

जिला कौशल विकास प्राधिकरण की पहल पर विद्यार्थियों ने जानी साइबर सेल की कार्यप्रणाली, साइबर अपराधों से बचाव की मिली जानकारी

साइबर सेल के अधिकारी-कर्मचारियों ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के तरीकों, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव एवं शिकायत प्रक्रिया की दी जानकारी।

विद्यार्थियों को डिजिटल तकनीक के सुरक्षित उपयोग के साथ परिवार एवं समाज में साइबर जागरूकता फैलाने के लिए किया गया प्रेरित।

जिला कौशल विकास प्राधिकरण, नारायणपुर द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली से परिचित कराने तथा उनके व्यावहारिक ज्ञान एवं कौशल को विकसित करने के उद्देश्य से संचालित इंडस्ट्रियल एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 27.10.2026 को शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नारायणपुर के विद्यार्थियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित साइबर सेल का शैक्षणिक भ्रमण किया।

इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में अपनाई जाने वाली कार्यप्रणालियों, आधुनिक तकनीकों एवं उनके व्यावहारिक उपयोग से अवगत कराना है, ताकि विद्यार्थियों में नई चीजों को जानने, समझने एवं सीखने की रुचि विकसित हो सके।

भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल के निर्देशन में साइबर सेल के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा विद्यार्थियों को साइबर सेल की कार्यप्रणाली, साइबर अपराधों की प्रकृति तथा उनकी रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा किए जाने वाले कार्यों के संबंध में जानकारी दी गई।

विद्यार्थियों को बताया गया कि किस प्रकार साइबर अपराधी फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, ऑनलाइन प्रलोभन, फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट एवं अन्य भ्रामक तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगी का शिकार बनाते हैं। साथ ही ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के उपायों, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी की गोपनीयता बनाए रखने के संबंध में आवश्यक सावधानियां बताई गईं।

इस दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराध का शिकार होने की स्थिति में तत्काल उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी देते हुए बताया गया कि वित्तीय साइबर धोखाधड़ी होने पर बिना विलंब किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराएं।

साइबर सेल के अधिकारी-कर्मचारियों ने विद्यार्थियों को समझाया कि डिजिटल युग में तकनीकी जानकारी के साथ साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक होना भी अत्यंत आवश्यक है। विद्यार्थियों को स्वयं सतर्क रहने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि वे समाज में साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

जिला कौशल विकास प्राधिकरण की इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों की कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है। वहीं नारायणपुर पुलिस द्वारा विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक कर उन्हें जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनने तथा समाज में साइबर जागरूकता के प्रसार में सहभागी बनने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नारायणपुर पुलिस द्वारा जिले के 62 स्थानों पर कराया गया ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।*  *जिले के सभी 14 थाना परिसरों एवं 48 पुलिस कैंपों में पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने देखा भव्य आयोजन।*