🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

बस्तर की माटी, संस्कृति और परंपरा की झलक लेकर आ रहा हल्बी गीत ‘सुन्दर मोचो डोंगर चो माटी’, जल्द होगा रिलीज!

बस्तर की माटी, संस्कृति और परंपरा की झलक लेकर आ रहा हल्बी गीत ‘सुन्दर मोचो डोंगर चो माटी’, जल्द होगा रिलीज!

नारायणपुर। बस्तर की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, लोकपरंपरा और मिट्टी की खूबसूरती को संगीत के माध्यम से दर्शाने के उद्देश्य से एक नया हल्बी गीत ‘सुन्दर मोचो डोंगर चो माटी’ जल्द ही दर्शकों के बीच आने वाला है। Maadh Music के बैनर तले तैयार हो रहे इस गीत का पोस्टर जारी होते ही संगीत प्रेमियों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है।

गीत के पोस्टर में बस्तर की पारंपरिक वेशभूषा, लोकनृत्य और प्राकृतिक सुंदरता की आकर्षक झलक देखने को मिल रही है। कलाकारों की पारंपरिक प्रस्तुति इस गीत को खास बना रही है।

स्थानीय कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

इस हल्बी गीत में वनिता नेताम और पंकज नाग मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। गीत के सिंगर एवं लिरिक्स की जिम्मेदारी द्रविन बेलसरिया ने संभाली है। वहीं कोरियोग्राफी विनिता नेताम एवं पंकज नाग द्वारा की गई है।

गीत का म्यूजिक एवं रिकॉर्डिंग MD Kaif ने किया है। निर्देशन, सिनेमेटोग्राफी एवं एडिटिंग की जिम्मेदारी लकी मरकाम (RRD Film Studio, कोंडागांव) ने संभाली है।

बस्तर की संस्कृति को मिलेगी नई पहचान

बस्तर की लोकसंस्कृति, पारंपरिक नृत्य और हल्बी भाषा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में ऐसे गीत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। स्थानीय कलाकारों की भागीदारी से क्षेत्रीय कला और संगीत को भी नया मंच मिलने की उम्मीद है।

पोस्टर में गीत को COMING SOON बताया गया है। हालांकि इसकी रिलीज की आधिकारिक तारीख अभी सामने नहीं आई है।

अब दर्शकों को रिलीज का इंतजार

बस्तर के कलाकारों की इस नई संगीत प्रस्तुति को लेकर लोगों में उत्सुकता है। अब देखना होगा कि ‘सुन्दर मोचो डोंगर चो माटी’ रिलीज होने के बाद दर्शकों और संगीत प्रेमियों के बीच कितना लोकप्रिय होता है।

 

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नारायणपुर पुलिस द्वारा जिले के 62 स्थानों पर कराया गया ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।*  *जिले के सभी 14 थाना परिसरों एवं 48 पुलिस कैंपों में पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने देखा भव्य आयोजन।*