🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

विश्वदीप्ति इंग्लिश मीडियम स्कूल के विद्यार्थियों को यातायात नियमों की दी गई जानकारी  यातायात की पाठशाला के माध्यम से सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक

पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ऐश्वर्य चंद्राकर के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस नारायणपुर द्वारा बंग्लापारा स्थित विश्वदीप्ति इंग्लिश मीडियम स्कूल में यातायात की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सड़क पर सुरक्षित आवागमन, यातायात नियमों, यातायात संकेतों एवं सड़क चिन्हों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। बच्चों को सड़क पार करते समय निर्धारित स्थान एवं जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करने, रेड, ग्रीन एवं येलो लाइट के महत्व तथा यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में समझाइश दी गई।

विद्यार्थियों को नाबालिग अवस्था में वाहन नहीं चलाने तथा स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के साथ अपने माता-पिता एवं परिजनों को भी नियमों के पालन हेतु प्रेरित करने की अपील की गई। इसके साथ ही प्रधानमंत्री राहत योजना एवं राहवीर योजना की जानकारी देकर सड़क दुर्घटना में घायलों की सहायता करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

स्कूल वाहनों का किया गया निरीक्षण

कार्यक्रम के दौरान स्कूल में संचालित बसों एवं अन्य वाहनों का निरीक्षण भी किया गया। इसमें फिटनेस प्रमाण पत्र, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र, चालकों के वैध ड्राइविंग लाइसेंस, निर्धारित क्षमता के अनुरूप बच्चों की संख्या तथा बसों में उपलब्ध अग्निशमन यंत्र, प्राथमिक उपचार बॉक्स एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों की जांच की गई। साथ ही आपातकालीन निकास, महिला अटेंडेंट की व्यवस्था एवं बच्चों के सुरक्षित चढ़ने-उतरने की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया।

इस अवसर पर यातायात प्रभारी (रक्षित निरीक्षक) श्री मोहम्मद मोहसिन खान सहित यातायात पुलिस स्टाफ, विद्यालय के प्राचार्य श्री जेमोन टी. डी., वाइस प्रिंसिपल, शिक्षकगण एवं अन्य विद्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे।

यातायात प्रभारी श्री मोहम्मद मोहसिन खान ने कहा कि सड़क पर सुरक्षित आवागमन के लिए यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। नियमों का पालन केवल पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के जीवन की सुरक्षा के लिए आवश्यक है।

यातायात पुलिस नारायणपुर की अपील:
यातायात नियमों का पालन करें, सड़क सुरक्षा को अपनाएं। स्वयं भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें। सड़क दुर्घटना में घायलों की सहायता करें, जीवन बचाएं और नेक राहवीर बनें।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नारायणपुर पुलिस द्वारा जिले के 62 स्थानों पर कराया गया ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।*  *जिले के सभी 14 थाना परिसरों एवं 48 पुलिस कैंपों में पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने देखा भव्य आयोजन।*