RBI की पॉलिसी से पहले Sensex-Nifty की कमजोर शुरुआत, लाल निशान में खुले सेंसेक्स के 25 शेयर

Stock Market - India TV Paisa

Photo:PTI शेयर बाजार

RBI की पॉलिसी से पहले शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है। सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ खुले हैं। आपको बता दें कि बीएसई Sensex 213.23 अंक गिरकर 74,014.40 अंक पर खुला है। इसी तरह एनएसई निफ्टी 73.45 अंकों की गिरावट के साथ 22,441.20 अंक पर पहुंच गया है। सेंसेक्स में शामिल 30 में से 25 शेयर लाल निशान में खुले हैं। 

आपको बता दें कि सेंसेक्स और निफ्टी गुरुवार को आधा प्रतिशत की बढ़त के साथ नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए थे। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 350.81 अंक बढ़कर 74,227.63 के अपने अबतक के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 80 अंक की बढ़त के साथ 22,514.65 के अपने नए शिखर पर बंद हुआ था। इस तेजी के साथ बाजार पिछले दो सत्र की गिरावट से उबरने में सफल रहा था। 

 

Latest Business News

Source link

Naya Bastar
Author: Naya Bastar

Leave a Comment