🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

सफलता की कहानी* *पुल और सड़क निर्माण से बदली ग्रामीण अंचलों की तस्वीर, विकास को मिली नई रफ्तार*

नारायणपुर, 07 जुलाई 2026// कभी बरसात के मौसम में उफनती नदियां और नाले ग्रामीणों के लिए बड़ी चुनौती बन जाते थे। स्कूल जाने वाले बच्चों, अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों, किसानों और व्यापारियों को घंटों इंतजार करना पड़ता था। कई गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से कट जाता था, जिससे जनजीवन प्रभावित होता था। लेकिन आज यह स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। लोक निर्माण विभाग, सेतु निर्माण उपसंभाग नारायणपुर द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उच्चस्तरीय पुल एवं सड़क निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किए गए हैं। इन परियोजनाओं ने ग्रामीण अंचलों के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाकर विकास की नई इबारत लिखी है। जिले के लगभग 65 गांवों को वर्षभर सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल रही हैइन पुलों और सड़कों के निर्माण से किसानों को अपनी कृषि उपज समय पर बाजार तक पहुंचाने में आसानी हो रही है। परिवहन लागत कम हुई है और स्थानीय व्यापार को भी नई गति मिली है। छोटे व्यापारियों और ग्रामीण उद्यमियों के लिए अब सामान का आवागमन पहले की तुलना में अधिक सरल और किफायती हो गया है। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में भी इस परियोजना का व्यापक प्रभाव देखने को मिला है। अब गंभीर मरीजों और गर्भवती महिलाओं को एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल तक समय पर पहुंचाया जा रहा है। वहीं विद्यार्थियों के लिए स्कूल और कॉलेज तक पहुंचना अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक हो गया है, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में भी सकारात्मक बदलाव आया है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले बरसात के दिनों में नदी-नालों के कारण घंटों इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब पुल बनने से आवागमन निर्बाध हो गया है। इससे समय की बचत होने के साथ-साथ लोगों का जीवन भी आसान हुआ है।लोक निर्माण विभाग द्वारा समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए गए ये निर्माण कार्य केवल पुल और सड़क निर्माण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ग्रामीण विकास की मजबूत आधारशिला बन गए हैं। इनसे क्षेत्र में सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिली है तथा लोगों का शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ है। यह परियोजना इस बात का उदाहरण है कि मजबूत आधारभूत संरचना किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास का सबसे सशक्त माध्यम बन सकती है।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नारायणपुर पुलिस द्वारा जिले के 62 स्थानों पर कराया गया ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।*  *जिले के सभी 14 थाना परिसरों एवं 48 पुलिस कैंपों में पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने देखा भव्य आयोजन।*