🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

सफलता की कहानी* *ग्राम केरलापाल के किसान लछन गर्दी ने खाद बीज की सुविधा से बदली खेती की तस्वीर*

नारायणपुर 07 जुलाई 2026// जिले के ग्राम केरलापाल निवासी किसान लछन गर्दी की सफलता की कहानी ग्रामीण किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। मेहनत, लगन और आधुनिक कृषि सुविधाओं के बेहतर उपयोग से उन्होंने अपनी खेती को नई दिशा दी है। लछन गर्दी ने कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ भी लिया। उन्होंने उन्नत किस्म के बीजों का उपयोग करना शुरू किया तथा विभाग से खाद एवं बीज संबंधी तकनीकी मार्गदर्शन प्राप्त किया। संतुलित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग, समय पर बुवाई तथा वैज्ञानिक खेती की पद्धतियों को अपनाकर उन्होंने अपनी खेती को अधिक लाभकारी बनाया।

लछन गर्दी बताते हैं कि पहले जहां उनकी खेती मुख्य रूप से पारंपरिक तरीकों पर आधारित थी, वहीं अब वे आधुनिक कृषि तकनीकों का उपयोग कर रहे हैं। समय पर सिंचाई और गुणवत्तापूर्ण बीजों के प्रयोग से उनकी फसलों का उत्पादन पहले की तुलना में काफी बढ़ा है। उत्पादन बढ़ने के कारण उनकी आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इससे वे अपने परिवार की जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा कर पा रहे हैं और खेती के प्रति उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है।
आज लछन अपने गांव के अन्य किसानों को भी आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने और शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करते हैं। उनका मानना है कि यदि किसान समय पर उपलब्ध सुविधाओं, उन्नत बीजों, खाद तथा सिंचाई संसाधनों का सही उपयोग करें, तो कम भूमि में भी अच्छी आय अर्जित की जा सकती है।
लछन की सफलता यह दर्शाती है कि सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और किसानों की मेहनत मिलकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बना सकते हैं। बिजली सुविधा, गुणवत्तापूर्ण खाद-बीज और आधुनिक कृषि तकनीकों के समन्वय से उन्होंने अपनी खेती को लाभकारी व्यवसाय में बदल दिया है। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए खुशहाली लेकर आई है, बल्कि क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए भी एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गई है।
लछन की कहानी यह संदेश देती है कि यदि किसान नई तकनीकों को अपनाने के साथ-साथ उपलब्ध सरकारी सुविधाओं का लाभ लें, तो खेती को अधिक उत्पादक और लाभदायक बनाया जा सकता है। उनकी मेहनत और सफलता ग्रामीण विकास तथा आत्मनिर्भर कृषि की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नारायणपुर पुलिस द्वारा जिले के 62 स्थानों पर कराया गया ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।*  *जिले के सभी 14 थाना परिसरों एवं 48 पुलिस कैंपों में पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने देखा भव्य आयोजन।*