🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

सफलता की कहानी अबूझमाड़ के दुर्गम अंचल तक पहुँची विकास की नई राह डोंडरीबेड़ा कैंप से कटेर तक सड़क निर्माण ने बदली ग्रामीणों की जिंदगी

नारायणपुर, 10 जुलाई 2026// प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) के अंतर्गत नारायणपुर जिले के अतिदुर्गम अबूझमाड़ क्षेत्र में डोंडरीबेड़ा कैंप (500 मीटर) से कटेर तक 8.75 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण ग्रामीणों के लिए विकास की नई उम्मीद बनकर उभरा है। लगभग 856.19 लाख रुपये की लागत से निर्मित यह सड़क वर्षों से मुख्यधारा से कटे जनजातीय गांवों को पहली बार सुरक्षित और सुगम सड़क संपर्क उपलब्ध कराने में सफल रही है।
पहले इन गांवों तक पहुंचने का एकमात्र साधन संकरी पगडंडियां थीं। बारिश के मौसम में हालात और भी कठिन हो जाते थे। विद्यार्थियों को विद्यालय पहुंचने, मरीजों को अस्पताल ले जाने तथा ग्रामीणों को बाजार तक आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कई बार आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर उपचार नहीं मिलने से गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो जाती थीं।
सड़क निर्माण के बाद अब क्षेत्र में आवागमन पूरी तरह आसान और सुरक्षित हो गया है। एम्बुलेंस, शासकीय वाहन तथा अन्य आवश्यक सेवाएं सीधे गांवों तक पहुंचने लगी हैं। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासनिक सेवाओं की उपलब्धता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। विद्यालयों में विद्यार्थियों और शिक्षकों की नियमित उपस्थिति बढ़ी है तथा स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी अब समय पर गांवों तक पहुंच रही हैं।
इस परियोजना का सबसे बड़ा लाभ स्थानीय किसानों और ग्रामीणों को मिला है। अब वे अपने कृषि एवं वनोपज उत्पादों को आसानी से बाजार तक पहुंचा पा रहे हैं, जिससे उनकी आय में वृद्धि के नए अवसर विकसित हुए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य विकास कार्यों के लिए निर्माण सामग्री भी अब बिना कठिनाई के गांवों तक पहुंच रही है। साथ ही बिजली, पेयजल और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को भी नई गति मिली है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने से उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया है। पहले जहां गांव तक पहुंचने में घंटों पैदल चलना पड़ता था, वहीं अब वाहन सीधे गांव तक पहुंच रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई, मरीजों का उपचार और दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पहले की तुलना में कहीं अधिक सरल हो गई है।
प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से निर्मित यह सड़क केवल एक आधारभूत संरचना नहीं, बल्कि अबूझमाड़ जैसे दुर्गम क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का सशक्त माध्यम बन गई है। यह परियोजना इस बात का उत्कृष्ट उदाहरण है कि मजबूत सड़क संपर्क दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों के सामाजिक और आर्थिक विकास की दिशा में कितना महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नारायणपुर पुलिस द्वारा जिले के 62 स्थानों पर कराया गया ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।*  *जिले के सभी 14 थाना परिसरों एवं 48 पुलिस कैंपों में पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने देखा भव्य आयोजन।*