🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

कुंदला-कोहकामेटा मार्ग पर कुक्कुर नदी में 7.75 करोड़ की लागत से हाई लेवल ब्रिज का भूमिपूजन

नारायणपुर, 10 जुलाई 2026// जिले के ओरछा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कुंदला में कुंदला-कोहकामेटा मार्ग पर कुक्कुर नदी के ऊपर हाई लेवल ब्रिज निर्माण कार्य का वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप द्वारा भूमिपूजन किया गया। यह कार्य आरसीपीएलडब्ल्यूई योजना के तहत लगभग ₹7.75 करोड़ (₹775.80 लाख) की लागत से कराया गया।
भूमिपूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन तथा कौशल विकास मंत्री श्री केदार कश्यप रहे। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।
हाई लेवल ब्रिज के निर्माण से कुंदला, कोहकामेटा और आसपास के ग्रामीणों को वर्षभर सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से बरसात के मौसम में कुक्कुर नदी के कारण होने वाली आवागमन की समस्या का स्थायी समाधान होगा। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि उपज के परिवहन तथा अन्य आवश्यक सेवाओं तक ग्रामीणों की पहुंच आसान होगी।

 


स्थानीय लोगों ने पुल निर्माण को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया। यह परियोजना नक्सयेल प्रभावित क्षेत्र में आधारभूत अधोसंरचना को मजबूत करने और ग्रामीणों के जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, नगर पालिका के अध्यक्ष इंद्रप्रसाद बघेल, उपाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, जिला एवं जनपद पंचायत के सदस्य, नगर पालिका के पार्षदगण, कलेक्टर नम्रता जैन, पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन गुड़िया, जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, संयुक्त कलेक्टर डॉ सुमित गर्ग, सीएमएचओ डॉ. टी.आर. कुंवर सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नारायणपुर पुलिस द्वारा जिले के 62 स्थानों पर कराया गया ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।*  *जिले के सभी 14 थाना परिसरों एवं 48 पुलिस कैंपों में पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने देखा भव्य आयोजन।*