🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

शहीदों की स्मृति में हुआ वृक्षारोपण वन मंत्री केदार कश्यप ने हरियाली रथ एवं पुलिस बस को दिखाई हरी झंडी

नारायणपुर, 10 जुलाई 2026// जिले के पुलिस लाइन परिसर में शुक्रवार को शहीदों की स्मृति में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन, सहकारिता, संसदीय कार्य एवं परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप ने शहीदों के नाम पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधियों, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भी पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित नारायणपुर के संकल्प को मजबूत किया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के पश्चात मंत्री श्री केदार कश्यप ने हरियाली रथ तथा पुलिस बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हरियाली रथ के माध्यम से जिले में व्यापक स्तर पर पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा, वहीं पुलिस बस से विभागीय गतिविधियों को और अधिक सुगम बनाया जाएगा इस अवसर पर मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि शहीदों की स्मृति में लगाया गया प्रत्येक पौधा उनके बलिदान को चिरस्थायी बनाए रखने का प्रतीक है।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी नियमित देखभाल करें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, नगर पालिका के अध्यक्ष इंद्रप्रसाद बघेल, उपाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, जिला एवं जनपद पंचायत के सदस्य, नगर पालिका के पार्षदगण, कलेक्टर नम्रता जैन, पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन गुड़िया, जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नारायणपुर पुलिस द्वारा जिले के 62 स्थानों पर कराया गया ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।*  *जिले के सभी 14 थाना परिसरों एवं 48 पुलिस कैंपों में पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने देखा भव्य आयोजन।*