🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

अबूझमाड़ के चार विद्यार्थियों का प्रयास आवासीय विद्यालय में चयन क्षेत्र में खुशी की लहर

नारायणपुर, 27 जुलाई 2026// आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा आयोजित प्रयास आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा 2026-27 में अबूझमाड़ के दूरस्थ क्षेत्र के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। विशेष पिछड़ी जनजाति आवासीय विद्यालय, ओरछा के चार विद्यार्थियों का राज्य के विभिन्न प्रयास आवासीय विद्यालयों में चयन हुआ है।

चयनित विद्यार्थियों में विशेष पिछड़ी जनजाति बालक छात्रावास के अरुण नुरेटी, अनिरुद्ध कुमेटी और दिव्यांशु नेताम तथा कन्या छात्रावास की पूर्णिमा नुरेटी शामिल हैं। इन विद्यार्थियों का चयन रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और बस्तर स्थित प्रयास आवासीय विद्यालयों में हुआ है। सभी विद्यार्थी अबूझमाड़ के अति दुर्गम एवं विशेष पिछड़े क्षेत्र से आते हैं।
छात्रावास अधीक्षक बुधराम कुमेटी ने इस उपलब्धि को विद्यालय परिवार के लिए गर्व और हर्ष का विषय बताते हुए कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देगी। उन्होंने बताया कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की लगन, शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन और विद्यालय के अनुकूल शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है।
उन्होंने बताया कि राज्य शासन द्वारा संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेष तैयारी कराई जाती है। यहां विद्यार्थियों को अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं, जिससे बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं डॉक्टर और इंजीनियर बनने का सपना साकार कर रहे हैं।
विद्यालय के प्राचार्य बुधसिंह मंडावी ने इस सफलता पर सभी चयनित विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों से आगे भी पूरी मेहनत और लगन के साथ अध्ययन कर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने का आह्वान किया। विद्यालय परिवार ने भी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए चयनित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

कुतुल में जनसमस्या समाधान शिविर का हुआ आयोजन, 162 आवेदनों का हुआ मौके पर निराकरण* *आधार, राशन, स्वास्थ्य एवं श्रम कार्ड सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं का ग्रामीणों को मिला लाभ* *28 जनवरी तक जिले के अलग-अलग ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर*

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी