🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

सुरक्षित मातृत्व की नई पहचान बना मायका सेंटर अबूझमाड़ के आदेर मायका सेंटर में सुरक्षित प्रसव, मां और नवजात दोनों स्वस्थ

सुरक्षित मातृत्व की नई पहचान बना मायका सेंटर

अबूझमाड़ के आदेर मायका सेंटर में सुरक्षित प्रसव, मां और नवजात दोनों स्वस्थ

नारायणपुर, 27 जुलाई 2026/ अबूझमाड़ के दुर्गम और वनांचल क्षेत्रों में रहने वाली गर्भवती महिलाओं के लिए बरसात का मौसम हमेशा चिंता और जोखिम लेकर आता है। उफनते नदी-नाले, दुर्गम रास्ते और स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंचने में आने वाली कठिनाइयों के बीच सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करना एक बड़ी चुनौती रही है। ऐसे ही चुनौतीपूर्ण समय में विकासखंड ओरछा के आदेर मायका सेंटर से एक सुखद और भरोसा जगाने वाली खबर सामने आई है।

ग्राम भटबेड़ा की गर्भवती महिला सामबती का 24 जुलाई को आदेर मायका सेंटर में सुरक्षित एवं सफल संस्थागत प्रसव कराया गया। प्रसव के बाद मां और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल उपलब्ध कराई जा रही है।

यह केवल एक सफल प्रसव नहीं, बल्कि उन दूरस्थ गांवों की माताओं के लिए विश्वास की नई किरण है, जहां कभी प्रसव का समय सबसे कठिन और भयावह माना जाता था। अब गर्भवती महिलाओं को प्रसव से पहले ही मायका सेंटर में सुरक्षित वातावरण, नियमित स्वास्थ्य जांच, पौष्टिक भोजन, चिकित्सकीय निगरानी और आवश्यक देखभाल उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे वे निश्चिंत होकर मातृत्व का यह महत्वपूर्ण सफर तय कर सकें।

सामबती और उसके स्वस्थ नवजात का सुरक्षित प्रसव इस बात का प्रमाण है कि समय पर देखभाल और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित होने से दूरस्थ अंचलों में भी सुरक्षित मातृत्व का सपना साकार किया जा सकता है। यह पहल उन अनगिनत माताओं के लिए आश्वस्ति का संदेश है, जो भौगोलिक कठिनाइयों के बावजूद अब सुरक्षित प्रसव की उम्मीद के साथ स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ रही हैं।

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि अबूझमाड़ का कोई भी परिवार केवल दूरी या दुर्गमता के कारण सुरक्षित मातृत्व के अधिकार से वंचित न रहे। हर सुरक्षित प्रसव के साथ मायका सेंटर माताओं के चेहरे पर विश्वास और नवजात के जीवन में सुरक्षित शुरुआत की नई उम्मीद जगा रहे हैं।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

कुतुल में जनसमस्या समाधान शिविर का हुआ आयोजन, 162 आवेदनों का हुआ मौके पर निराकरण* *आधार, राशन, स्वास्थ्य एवं श्रम कार्ड सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं का ग्रामीणों को मिला लाभ* *28 जनवरी तक जिले के अलग-अलग ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर*

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी