🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

कोयलीबेड़ा के जंगल में नक्सल डम्प का खुलासा,* *हथियार-बारूद समेत बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद*

कांकेर। जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गटटाकाल-दरवीकोड़ो के बीच जंगल-पहाड़ी इलाके में सुरक्षा बलों ने नक्सल डम्प बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। डीआरजी, बीएसएफ और बीडीएस टीम की संयुक्त कार्रवाई में हथियार, एम्युनेशन, बीजीएल सेल, डेटोनेटर, बारूद समेत बड़ी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान नक्सल डम्प का पता चला। बरामद सामग्री में एक UBGL, एक देशी कट्टा, दो UBGL सेल, AK-47 के 2 राउंड, 303 रायफल के 14 राउंड, SLR के 99 राउंड, 8 एमएम के 21 राउंड, 9 एमएम पिस्टल के 23 राउंड, AK-47 की 2 मैगजीन, SLR की एक मैगजीन, 10 BGL सेल, 10 BGL राउंड, 20 डेटोनेटर, 10 किलो फटाका बारूद और एक बायनाकुलर सहित अन्य नक्सल सामग्री शामिल है।

सुरक्षा की दृष्टि से बरामद BGL सेल, डेटोनेटर और बारूद को बीडीएस टीम द्वारा मौके पर ही सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर नष्ट कर दिया गया।

यह संयुक्त अभियान पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज बद्री नारायण मीणा, डीआईजी बीएसएफ भानुप्रतापपुर दीपक तिवारी, कांकेर पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा और 40वीं वाहिनी बीएसएफ कोयलीबेड़ा के सेनानी रणधीर सिंह गिल के मार्गदर्शन में संचालित किया गया।

अभियान में बीएसएफ, डीआरजी और कोयलीबेड़ा पुलिस की टीमों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कांकेर पुलिस के अनुसार, नक्सल प्रभावित एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बलों का संयुक्त सर्चिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

कुतुल में जनसमस्या समाधान शिविर का हुआ आयोजन, 162 आवेदनों का हुआ मौके पर निराकरण* *आधार, राशन, स्वास्थ्य एवं श्रम कार्ड सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं का ग्रामीणों को मिला लाभ* *28 जनवरी तक जिले के अलग-अलग ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर*

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी