🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत नारायणपुर में 100 दिवसीय सघन टीबी जांच अभियान को मिली गति जुलाई तक 2,470 लोगों की हुई जांच, 147 टीबी मरीज चिन्हित कर उपचार से जोड़ा गया

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत नारायणपुर में 100 दिवसीय सघन टीबी जांच अभियान को मिली गति

जुलाई तक 2,470 लोगों की हुई जांच, 147 टीबी मरीज चिन्हित कर उपचार से जोड़ा गया

87 हाई रिस्क गांवों में विशेष स्क्रीनिंग, कलेक्टर नम्रता जैन की अपील पर 93 निक्षय मित्र बने मरीजों के सहयोगी

नारायणपुर, 06 अगस्त 2026// प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले में संचालित 100 दिवसीय सघन टीबी जांच अभियान प्रभावी रूप से जारी है। अभियान का उद्देश्य टीबी के संभावित मरीजों की समय पर पहचान कर उन्हें त्वरित उपचार उपलब्ध कराना तथा जिले को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में व्यापक जनसहभागिता के साथ ठोस प्रयास करना है। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वित प्रयासों से अभियान लगातार गति पकड़ रहा है।

वर्ष 2026 में जनवरी से जुलाई माह तक जिले में 2,470 व्यक्तियों के बलगम नमूनों की जांच की गई। इनमें नारायणपुर विकासखंड के 2,111 तथा ओरछा विकासखंड के 359 व्यक्तियों के नमूने शामिल हैं। जांच के दौरान अब तक 147 टीबी मरीजों की पुष्टि हुई है। सभी चिन्हित मरीजों को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत नियमानुसार उपचार से जोड़ दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीजों को नियमित दवा, आवश्यक परामर्श, पोषण संबंधी मार्गदर्शन तथा सतत स्वास्थ्य निगरानी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि वे शीघ्र स्वस्थ हो सकें।

87 हाई रिस्क गांवों में विशेष स्क्रीनिंग अभियान

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले के 87 हाई रिस्क चिन्हित गांवों में विशेष टीबी स्क्रीनिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। अब तक 68 गांवों में एआई आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से विशेष स्वास्थ्य एवं जांच शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। इन शिविरों में 5,801 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिनमें 4,700 व्यक्तियों की रिपोर्ट सामान्य पाई गई, जबकि 1,101 व्यक्तियों के बलगम नमूने सीबीएनएएटी (CBNAAT) जांच के लिए एकत्र किए गए हैं। आधुनिक एआई आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे तकनीक के उपयोग से जिले के दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों में भी संभावित टीबी मरीजों की शीघ्र पहचान संभव हो रही है, जिससे समय पर उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है।

कलेक्टर नम्रता जैन की अपील पर 93 निक्षय मित्र बने मरीजों के सहयोगी

टीबी मरीजों को उपचार के साथ-साथ पोषण एवं सामाजिक सहयोग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में निक्षय मित्र पहल को प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया जा रहा है। कलेक्टर नम्रता जैन के सतत मार्गदर्शन एवं जिलेवासियों से की गई अपील के परिणामस्वरूप अब तक 93 जिला अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सीएसआर सहयोगियों ने आगे आकर 93 टीबी मरीजों को निक्षय मित्र के रूप में गोद लिया है। निक्षय मित्रों द्वारा मरीजों को नियमित रूप से फूड बास्केट एवं पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उपचार के दौरान मरीजों को बेहतर पोषण, मानसिक संबल एवं निरंतर सहयोग प्राप्त हो रहा है।

कलेक्टर नम्रता जैन ने जिले के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, उद्योगों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों के उपचार एवं पोषण सहयोग से जुड़ने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी इस अभियान की सबसे बड़ी शक्ति है और समाज के सहयोग से ही टीबी मुक्त नारायणपुर के लक्ष्य को शीघ्र प्राप्त किया जा सकता है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. टी.आर. कुंवर ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह या उससे अधिक समय से लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना, भूख में कमी अथवा रात में अत्यधिक पसीना आने जैसे लक्षण दिखाई दें, तो बिना विलंब किए अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में जाकर टीबी की जांच अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि टीबी पूर्णतः उपचार योग्य एवं रोकथाम योग्य बीमारी है। समय पर जांच, शीघ्र उपचार तथा नियमित दवा सेवन से इस बीमारी को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

कुतुल में जनसमस्या समाधान शिविर का हुआ आयोजन, 162 आवेदनों का हुआ मौके पर निराकरण* *आधार, राशन, स्वास्थ्य एवं श्रम कार्ड सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं का ग्रामीणों को मिला लाभ* *28 जनवरी तक जिले के अलग-अलग ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर*

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी