🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु डीआरजी, जिला बल एवं नगर सैनिक के जवानों को दिया गया व्यापक बलवा ड्रिल प्रशिक्षण  पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल के निर्देशन में दंगा नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया का किया गया व्यावहारिक अभ्यास

कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु डीआरजी, जिला बल एवं नगर सैनिक के जवानों को दिया गया व्यापक बलवा ड्रिल प्रशिक्षण

पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल के निर्देशन में दंगा नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया का किया गया व्यावहारिक अभ्यास

पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल के निर्देशनानुसार जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा किसी भी आपातकालीन एवं विषम परिस्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से आज जिला मुख्यालय में डीआरजी, जिला बल एवं नगर सैनिक के जवानों का व्यापक बलवा (Riot Control) ड्रिल प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस बल को दंगा नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन, संवेदनशील परिस्थितियों में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई, जन एवं शासकीय संपत्ति की सुरक्षा तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में प्रभावी पुलिस प्रतिक्रिया के लिए तैयार करना था।

प्रशिक्षण के दौरान जवानों को लाठी पार्टी (Lathi Party), आँसू गैस पार्टी (Tear Gas Party), इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (Emergency Response Team), क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT), वायरलेस संचार व्यवस्था, घायलों को सुरक्षित निकालने (Casualty Evacuation), मेडिकल सहायता एवं आपदा अथवा दंगा जैसी परिस्थितियों में विभिन्न पुलिस दलों के बीच समन्वय संबंधी विस्तृत एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

इस अवसर पर जवानों को दंगा नियंत्रण के दौरान अपनाई जाने वाली विभिन्न फॉर्मेशन, भीड़ को नियंत्रित करने की रणनीति, न्यूनतम आवश्यक बल के विधिसम्मत प्रयोग, हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, शील्ड, लाठी, आँसू गैस उपकरण सहित अन्य सुरक्षा संसाधनों के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग का अभ्यास कराया गया। साथ ही विभिन्न संभावित परिस्थितियों का मॉक ड्रिल आयोजित कर पुलिस बल की त्वरित निर्णय क्षमता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं आपसी समन्वय का परीक्षण एवं अभ्यास कराया गया।

अधिकारियों ने जवानों को निर्देशित किया कि किसी भी कानून व्यवस्था संबंधी चुनौती का सामना करते समय संयम, अनुशासन एवं संवेदनशीलता बनाए रखें तथा आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विधि सम्मत एवं पेशेवर ढंग से कार्रवाई सुनिश्चित करें।

प्रशिक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय सबद्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ऐश्वर्य चंद्राकर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (नारायणपुर) श्री अजय सिंह, उप पुलिस अधीक्षक श्री परवेज़ कुरैशी, उप पुलिस अधीक्षक श्री आशीष नेताम, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री अमृता पैंकरा, रक्षित निरीक्षक श्री मोहसिन खान एवं रक्षित निरीक्षक श्री सोनू वर्मा द्वारा प्रशिक्षण का निरीक्षण करते हुए जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए तथा विभिन्न बलवा नियंत्रण अभ्यासों का संचालन किया गया।

नारायणपुर पुलिस द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित किए जाते हैं, ताकि पुलिस बल किसी भी आकस्मिक, संवेदनशील अथवा कानून व्यवस्था संबंधी चुनौतीपूर्ण स्थिति में त्वरित, समन्वित, प्रभावी एवं विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाए रख सके।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

कुतुल में जनसमस्या समाधान शिविर का हुआ आयोजन, 162 आवेदनों का हुआ मौके पर निराकरण* *आधार, राशन, स्वास्थ्य एवं श्रम कार्ड सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं का ग्रामीणों को मिला लाभ* *28 जनवरी तक जिले के अलग-अलग ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर*

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी