🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित*

*नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित*

नारायणपुर, 06 अगस्त 2026// कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) के अंतर्गत धूम्रपान एवं नशापान से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जन-जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से 05 अगस्त 2026 को शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नारायणपुर में नशामुक्त जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री प्रताप सिंह मांडवी एवं नगरपालिका अध्यक्ष श्री इंद्रप्रसाद बघेल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा उपस्थित जनप्रतिनिधियों को नशामुक्त रहने की शपथ दिलाते हुए समाज में नशे के विरुद्ध व्यापक जनजागरण का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विशेषज्ञों द्वारा धूम्रपान, शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्परिणामों की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही नशे की लत से ग्रसित व्यक्तियों के उपचार एवं पुनर्वास के लिए संचालित नशा मुक्ति केन्द्रों में उपलब्ध परामर्श, उपचार एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर ऐसे व्यक्तियों को नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती कर उपचार कराने की अपील की गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा अपने जीवन में किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, सकारात्मक सोच विकसित करने एवं समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश प्रभावी रूप से प्रसारित किया गया।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

कुतुल में जनसमस्या समाधान शिविर का हुआ आयोजन, 162 आवेदनों का हुआ मौके पर निराकरण* *आधार, राशन, स्वास्थ्य एवं श्रम कार्ड सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं का ग्रामीणों को मिला लाभ* *28 जनवरी तक जिले के अलग-अलग ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर*

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी