🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

घायल व्यक्ति को डायल-112 की त्वरित सहायता से समय पर अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान* नारायणपुर जिले में डायल-112 की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही से दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उपचार उपलब्ध कराया गया।

नारायणपुर जिले में डायल-112 की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही से दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उपचार उपलब्ध कराया गया।

दिनांक 07 अगस्त 2026 को दोपहर लगभग 02:00 बजे डायल-112 को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गुड़रापारा, बासिंग, थाना कोहकामेटा क्षेत्र में एक व्यक्ति दुर्घटना में घायल हो गया है तथा उसे तत्काल चिकित्सीय सहायता की आवश्यकता है।

सूचना प्राप्त होते ही डायल-112 टीम बिना किसी विलंब के घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने घायल व्यक्ति को आवश्यक प्राथमिक सहायता प्रदान करते हुए सुरक्षित रूप से डायल-112 वाहन में बैठाया और तत्काल जिला अस्पताल, नारायणपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार प्रारंभ किया गया।

इस कार्यवाही में डीसीएफ आरक्षक सुरेंद्र रजक, डीसीएफ आरक्षक अर्जुन सलाम एवं चालक किशन रजक ने त्वरित एवं सराहनीय भूमिका निभाते हुए घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

डायल-112 टीम की तत्परता एवं त्वरित प्रतिक्रिया के कारण घायल व्यक्ति को बिना किसी देरी के चिकित्सकीय सहायता मिल सकी।

नारायणपुर पुलिस की अपील:
किसी भी आपातकालीन स्थिति, सड़क दुर्घटना, चिकित्सीय आपातकाल अथवा अन्य सहायता की आवश्यकता होने पर तत्काल डायल-112 पर सूचना दें। आपकी एक कॉल पर पुलिस सहायता के लिए सदैव तत्पर है।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

कुतुल में जनसमस्या समाधान शिविर का हुआ आयोजन, 162 आवेदनों का हुआ मौके पर निराकरण* *आधार, राशन, स्वास्थ्य एवं श्रम कार्ड सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं का ग्रामीणों को मिला लाभ* *28 जनवरी तक जिले के अलग-अलग ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर*

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी