🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के लिए अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था हेतु साक्षात्कार उपरांत दावा-आपत्ति आमंत्रित

नारायणपुर, 07 अगस्त 2026// जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, ओरछा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु अस्थाई रूप से निर्धारित मानदेय पर अध्यापन कार्य हेतु अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था हेतु पात्र अभ्यर्थियों से चयन कर आवेदन पत्र आमंत्रित कर 10 जुलाई 2026 को चल साक्षात्कार आयोजित किया गया।
चल साक्षात्कार उपरांत चयन समिति द्वारा विषयवार मेरिट सूची तैयार कर मेरिट सूची का प्रकाशन किया जा रहा है। मेरिट सूची के संबंध में दावा आपत्ति हो तो प्रमाण सहित व्यक्तिशः दावा आपत्ति 10 अगस्त 2026 को सायं 4:00 बजे तक प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, ओरछा में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समयावधि पश्चात् प्राप्त दावा आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जावेगा। अभ्यर्थी मेरिट सूची का अवलोकन जिले के वेबसाईट https://narayanpur.gov.in/ पर देख सकते हैं।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

कुतुल में जनसमस्या समाधान शिविर का हुआ आयोजन, 162 आवेदनों का हुआ मौके पर निराकरण* *आधार, राशन, स्वास्थ्य एवं श्रम कार्ड सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं का ग्रामीणों को मिला लाभ* *28 जनवरी तक जिले के अलग-अलग ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर*

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी