🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

नेशनल लोक अदालत 12 सितंबर को तैयारी के संबंध में राजस्व अधिकारीयों की बैठक आयोजित

नारायणपुर, 08 अगस्त 2026// आगामी 12 सितम्बर को आयोजित नेशनल लोक अदालत को सफल एवं प्रभावी बनाने तथा अधिकाधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों के सौहार्दपूर्ण निराकरण के उद्देश्य से 07 अगस्त को माननीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति नारायणपुर श्री जितेन्द्र कुमार ठाकुर के द्वारा न्यायालय नारायणपुर में राजस्व अधिकारीयों, नगरपालिका अधिकारीयों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में श्रीमति बरखा रानी वर्मा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नारायणपुर, श्री बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई अपर कलेक्टर नारायणपुर, श्री अभिजीत मंडावी एस. डी.एम, श्री सौरम चौरसिया तहसीलदार, श्री भूषण देशमुख आर.आई नगरपालिका,श्री चन्द्र प्रकाश कश्यप रिटेनर अधिवक्ता* उपस्थित रहें ।
बैठक में श्री जितेन्द्र कुमार ठाकुर न्यायाधीश के द्वारा कहा कि नेशनल लोक अदालत के माध्यम से न केवल समय एवं धन की बचत होती बल्कि पक्ष कारो के मध्य आपसी संबंध भी मधुर बने रहते हैं। समस्त राजस्व अधिकारीयों को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्र के राजस्व मामले, खाता विभाजन फौती नामान्तरण, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, नगरपालिका में संपति कर, जलकर एवं अन्य कर से संबंधित मामलो में अधिक से अधिक पक्ष कारो के साथ राजीनामा करने हेतु प्रयास किया जाने। नारायणपुर जिले के समस्त राजस्व प्रकरणों का अधिक से अधिक राजीनामा करने हेतु प्रयास करते हुए नेशनल लोक अदालत को सफल बनाया जाये।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

कुतुल में जनसमस्या समाधान शिविर का हुआ आयोजन, 162 आवेदनों का हुआ मौके पर निराकरण* *आधार, राशन, स्वास्थ्य एवं श्रम कार्ड सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं का ग्रामीणों को मिला लाभ* *28 जनवरी तक जिले के अलग-अलग ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर*

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी