🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

अबूझमाड़ में फिर दिखी पुलिस की मानवीय संवेदना* दुर्गम ग्राम कुड़मेल से गर्भवती महिला को बाइक से सुरक्षित अस्पताल पहुंचाकर डीआरजी जवानों ने निभाया इंसानियत का फर्ज*

 

*अबूझमाड़ में फिर दिखी पुलिस की मानवीय संवेदना*
दुर्गम ग्राम कुड़मेल से गर्भवती महिला को बाइक से सुरक्षित अस्पताल पहुंचाकर डीआरजी जवानों ने निभाया इंसानियत का फर्ज*

दुर्गम एवं पहुंचविहीन अबूझमाड़ में नारायणपुर पुलिस सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के साथ-साथ ग्रामीणों की मदद और मानवीय संवेदनाओं के प्रति भी पूरी तत्परता से कार्य कर रही है। इसी क्रम में ग्राम कुड़मेल में डीआरजी जवानों ने एक गर्भवती महिला को समय पर चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए कठिन एवं दुर्गम रास्तों से सुरक्षित निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ओरछा पहुंचाया।

कुड़मेल कैंप में सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम की एक गर्भवती महिला को तत्काल अस्पताल ले जाना आवश्यक है। सूचना मिलते ही डीआरजी जवानों ने बिना किसी देरी के तत्काल सहायता के लिए कदम बढ़ाया। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और आवागमन की कठिनाइयों के बावजूद जवानों ने बाइक के माध्यम से महिला को सुरक्षित बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ओरछा पहुंचाकर भर्ती कराया, जहां महिला को आवश्यक चिकित्सकीय उपचार उपलब्ध कराया गया।

इस मानवीय एवं साहसिक कार्य में प्रधान आरक्षक बोमडू राम वेजाम, बस्तर फाइटर आरक्षक रामलाल शोरी एवं बस्तर फाइटर आरक्षक सुरेश बेलसरिया की अहम भूमिका रही।

इस मानवीय पहल पर पुलिस अधीक्षक नारायणपुर श्री संदीप पटेल (भा.पु.से) ने डीआरजी जवानों की तत्परता एवं संवेदनशीलता की सराहना करते हुए कहा—

*अबूझमाड़ जैसे दुर्गम क्षेत्र में पुलिस की जिम्मेदारी केवल सुरक्षा और कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है। जरूरत के समय ग्रामीणों की सहायता करना और उनके जीवन की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करना भी हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। डीआरजी जवानों द्वारा गर्भवती महिला को समय पर अस्पताल पहुंचाना पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और मानवीय प्रतिबद्धता का उदाहरण है। नारायणपुर पुलिस अबूझमाड़ के प्रत्येक ग्रामीण तक सुरक्षा, सहयोग और विश्वास पहुंचाने के लिए सदैव तत्पर है।*

पुलिस अधीक्षक श्री संदीप पटेल ने इस कार्य में शामिल सभी जवानों की कर्तव्यनिष्ठा, तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता की प्रशंसा की।

🔷*सुरक्षा के साथ संवेदना भी*
अबूझमाड़ जैसे दुर्गम क्षेत्र में पुलिस जवानों द्वारा ग्रामीणों की सुरक्षा के साथ-साथ आपातकालीन परिस्थितियों में मदद के लिए तत्पर रहना, पुलिस और ग्रामीणों के बीच विश्वास को और मजबूत कर रहा है।

नारायणपुर पुलिस का संकल्प है कि अबूझमाड़ के अंतिम छोर तक सुरक्षा, सहयोग और मानवीय संवेदना पहुंचाई जाए।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

कुतुल में जनसमस्या समाधान शिविर का हुआ आयोजन, 162 आवेदनों का हुआ मौके पर निराकरण* *आधार, राशन, स्वास्थ्य एवं श्रम कार्ड सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं का ग्रामीणों को मिला लाभ* *28 जनवरी तक जिले के अलग-अलग ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर*

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी