🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

हर घर तिरंगा अभियान* *आज दिनांक 14 अगस्त 2026 को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बिजली जिला नारायणपुर में शिविर आयोजित*

*हर घर तिरंगा अभियान*
*आज दिनांक 14 अगस्त 2026 को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बिजली जिला नारायणपुर में शिविर आयोजित*

*माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिगरी जी *के मार्गदर्शन एवं निर्देशनुसार*तथा *जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश /अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति नारायणपुर श्री जीतेन्द्र कुमार ठाकुर,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती बरखा रानी वर्मा,*सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव सुश्री गायत्री साय के नेतृत्व* में अधिकार मित्र *वर्षा यादव* सखी वन स्टॉप सेंटर/किशोर न्याय बोर्ड नारायणपुर महिला एवं बाल विकास विभाग नारायणपुर, सखी वन स्टॉप सेंटर के संयुक्त सहयोग से शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बिजली में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन।
विद्यार्थियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कि जानकारी देते हुए उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी प्रदान करना रहा साथ ही बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श,चाइल्ड हेल्प लाइन नं. 1098, स्वच्छता के सम्बन्ध में भी जानकारी दी गई। हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। भारत माता की जय घोष और देशभक्ति के नारो से माहौल गूंज उठा। एवं महिला एवं बाल विकास जिला मिशन समन्वयक श्रीमती बिंदेश्वरी साहू के द्वारा विद्यार्थियों को *राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान,राष्ट्रीय एकता और* **अखंडता का* संदेश दिया गया। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने और *स्वतंत्रता दिवस* के अवसर पर प्रत्येक घर में तिरंगा फहराने का आह्वान किया गया। साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत साइबर अपराध से संबंधित जानकारी यातायात सुरक्षा, साइबर ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी एवं बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव सायबर हेल्प लाइन नं. 1930,यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया। एवं विद्यार्थियों को यह भी समझाया गया कि सोशल मीडिया का उपयोग सदैव सावधानी पूर्वक करें, शिविर में श्रीमती लिपिका कुरूप, श्रीमती सच्ची देवांगन विद्यालय के शिक्षकगण व समस्त बच्चे उपस्थित रहे ।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

कुतुल में जनसमस्या समाधान शिविर का हुआ आयोजन, 162 आवेदनों का हुआ मौके पर निराकरण* *आधार, राशन, स्वास्थ्य एवं श्रम कार्ड सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं का ग्रामीणों को मिला लाभ* *28 जनवरी तक जिले के अलग-अलग ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर*

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी