*14 अगस्त, 2026 स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन*
जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला नारायणपुर द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के पूर्व *दिनांक 14 अगस्त, 2026 को प्रातः 07.00 बजे* से स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन *परेड ग्राउंड, नारायणपुर* में आयोजित किया गया है। यह दौड़ *परेड ग्राउंड मैदान से प्रारम्भ होकर पुराना बस स्टैण्ड होते हुए जय स्तंभ चौक, चांदनी चौक, नगर पालिका परिषद् से पुनः परेड ग्राउंड, नारायणपुर* में सभी उपस्थित होंगे। स्वतंत्रता दौड़ आयोजन में जिले के समस्त अधिकारी/कर्मचारी से सहभागिता प्रदान कर आयोजन के उद्देश्य को सफल बनाने में सहयोग की अपेक्षा है










