🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

जिला अस्पताल में दूसरी मौत से हड़कंप अस्पताल से लापता मरीज की छत पर मिली लाश, प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल

 

जिला अस्पताल में दूसरी मौत से हड़कंप
अस्पताल से लापता मरीज की छत पर मिली लाश, प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल

जिला अस्पताल नारायणपुर में भर्ती मरीज की छत से गिरकर हुई मौत के मामले की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि सोमवार सुबह अस्पताल परिसर से एक और चौंकाने वाली खबर सामने आ गई। अस्पताल से लापता बताए जा रहे दूसरे मरीज की लाश भी अस्पताल की छत पर मिलने से पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। लगातार दो दिनों में अस्पताल से जुड़े दो मौतों के मामलों ने जिला अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, अस्पताल से लापता मरीज की पहचान दीनबंधु तिग्गा (निवासी बेनूर) के रूप में हुई है। सोमवार सुबह अस्पताल के एक सफाई कर्मचारी ने नियमित सफाई कार्य के दौरान छत पर पानी की टंकियों के पीछे एक शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधन और पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में शव की पहचान दीनबंधु तिग्गा के रूप में की गई।
गौरतलब है कि रविवार को अस्पताल में भर्ती मरीज गऊराम गांवर की अस्पताल की छत से गिरने के बाद मौत हो गई थी। उसी दौरान यह जानकारी सामने आई थी कि उसके बगल के बेड पर भर्ती एक अन्य मरीज भी अस्पताल से गायब है, जबकि उसका सामान वार्ड में ही रखा हुआ था। अब उसी मरीज का शव अस्पताल की छत पर मिलने से पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है।
लगातार सामने आ रही घटनाओं ने अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही को उजागर कर दिया है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि अस्पताल में भर्ती दो मरीज वार्ड से निकलकर छत तक कैसे पहुंचे? यदि छत तक पहुंच संभव थी तो वहां सुरक्षा के क्या इंतजाम थे? अस्पताल प्रशासन को मरीजों की अनुपस्थिति की जानकारी समय रहते क्यों नहीं मिली? ऐसे कई सवाल अब आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।
दो मरीजों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौतों से शहर में चिंता और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला अस्पताल जैसे संवेदनशील संस्थान में सुरक्षा व्यवस्था की ऐसी स्थिति बेहद गंभीर है और इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।
फिलहाल दोनों मामलों में पुलिस जांच जारी है। दीनबंधु तिग्गा के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों मरीज छत तक कैसे पहुंचे, उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई और कहीं दोनों घटनाओं के बीच कोई संबंध तो नहीं है।
अब सबकी नजर पुलिस जांच पर टिकी है। यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि पुलिस किन-किन एंगल से मामले की जांच करती है और जिला अस्पताल प्रबंधन की जिम्मेदारी तथा संभावित लापरवाही को लेकर क्या तथ्य सामने आते हैं।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

कुतुल में जनसमस्या समाधान शिविर का हुआ आयोजन, 162 आवेदनों का हुआ मौके पर निराकरण* *आधार, राशन, स्वास्थ्य एवं श्रम कार्ड सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं का ग्रामीणों को मिला लाभ* *28 जनवरी तक जिले के अलग-अलग ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर*

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी