🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन 19 सितंबर को*

 

न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन 19 सितंबर को*

नारायणपुर। न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह 19 सितंबर 2026, शनिवार को आयोजित किया जाएगा। समारोह को लेकर क्लब के सदस्यों द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
इसी क्रम में 11 सितंबर को न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर के सदस्यों ने मंत्री श्री केदार कश्यप सहित जिला नारायणपुर के विभिन्न अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उन्हें शपथ ग्रहण समारोह का आमंत्रण कार्ड सम्मानपूर्वक भेंट किया। इस दौरान कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी को सादर आमंत्रित किया गया।
पत्रकारों को एक मंच पर लाने की पहल
नारायणपुर जिले के वरिष्ठ पत्रकारों की पहल से जिले के पत्रकार साथियों को एक मंच प्रदान करने तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में संगठित होकर कार्य करने के उद्देश्य से “न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर” संगठन का पंजीयन कराया गया है।
क्लब का उद्देश्य जिले के सभी पत्रकारों को एक संगठन के रूप में साथ लेकर जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना, आम जनता की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाना तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना है।

निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता पर जोर
पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है। पत्रकार का दायित्व समाज और शासन के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में कार्य करना है। जमीनी स्तर की समस्याओं को सामने लाना, वास्तविकता को जनता के सामने रखना और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर का प्रयास है कि जिले के पत्रकार साथी निःस्वार्थ, निष्पक्ष और निर्भीक होकर जमीनी स्तर पर पत्रकारिता करते हुए आम जनता की आवाज को मजबूती से सामने लाएं।
📅 शपथ ग्रहण समारोह
दिनांक: 19 सितंबर 2026, शनिवार
समय: प्रातः 11 बजे
स्थान: AG सिनेमा हॉल ऑडिटोरियम, जिला नारायणपुर
समारोह में वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन एवं सहकारिता संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप मुख्य अतिथि तथा बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा प्रेस क्लब रायपुर एवं जिला पत्रकार संघ जगदलपुर के पदाधिकारी भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

कुतुल में जनसमस्या समाधान शिविर का हुआ आयोजन, 162 आवेदनों का हुआ मौके पर निराकरण* *आधार, राशन, स्वास्थ्य एवं श्रम कार्ड सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं का ग्रामीणों को मिला लाभ* *28 जनवरी तक जिले के अलग-अलग ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर*

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी