🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

श्री कृष्ण जन्माष्टमी जन्म उत्सव के रूप में दूसरे दिन ग्राम बड़गांव से भव्य शोभायात्रा निकालकर यादव समाज 84 परगना छोटेडोंगर के द्वारा धूमधाम से मनाया गया

श्री कृष्ण जन्माष्टमी जन्म उत्सव के रूप में दूसरे दिन ग्राम बड़गांव से भव्य शोभायात्रा निकालकर यादव समाज 84 परगना छोटेडोंगर के द्वारा धूमधाम से मनाया गया

छोटेडोंगर:- यादव समाज ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शनिवार को यादव समाज के चिन्हाकिंत भूमि छोटेडोंगर के विहान भवन पास यादव समाज 84 परगना छोटेडोंगर के यादवों ने भगवान श्री कृष्ण जी के जन्मदिन के अवसर पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व का भव्य आयोजन किया जिसमें मुख्य अतिथि श्री दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी लिखराम बेलसरिया, विशिष्ट यादव समाज जिला नारायणपुर अध्यक्ष एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री जगतनाथ यादव , विशेष अतिथि 18 गढ़ बस्तर संभाग के अध्यक्ष श्री पिलानाथ बेलसारिया , जिला संरक्षण अशोक यादव , तिलसु राम यादव, सुखचरण यादव,कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, दुग्गाल परगना के अध्यक्ष डिगम्बर यादव, जिला कोषाध्यक्ष विनोद यादव, जिला प्रवक्ता सुखचंद यादव , थाना धौडाई एएसआई जंगलुराम कोर्राम, मुरलीधर गुप्ता, थाना प्रभारी छोटेडोंगर हरिशंकर ध्रुव, भोला राम यादव,लतेल यादव संरक्षक दुगाल परगना यादव समाज,महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष बालेश्वरी यादव,व रैयमती यादव,निको मांइस छोटेडोंगर प्रबंधक मानव संसाधन विभाग के अर्जुन गोस्वामी ,दशरथी बुधिया ,औरोशीश राय, और परिक्षेत्र अध्यक्ष नरेन्द्र यादव, सचिव मोहित यादव, 84 परगना छोटेडोंगर सचिव मुकेश यादव, रामप्रसाद यादव,सुलधर यादव,महाराराम यादव, सदूराम यादव,दुशासन यादव,जिन्हें तिलक चंदन एवं राधे-राधे गमछा प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम श्री कृष्ण जी छायाचित्रों में पूजा अर्चना किया गया । छोटेडोंगर क्षेत्र के ग्रामीणों ,महिलाओं और छोटे छोटे बच्चों व यादव समाज के लोग की बड़ी संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने लिए पहुंचे हुए थे।

*मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा*

भव्य शोभायात्रा जो 3 किलोमीटर दूर ग्राम बड़गांव पैदल चलकर से डूरकाडोंरी, दंतेश्वरी मंदिर ,गायत्री मंदिर, बस स्टेशन, होते हुए यादव समाज के चिन्हांकित भूमि विहान भवन छोटेडोंगर पहुंची जिसे देखने आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में देखने पहुंचे थे

श्री कृष्ण का स्वरूप बने हुए छोटे-छोटे बच्चे व नंद बाबा जिन्होंने श्री कृष्ण जी को टोकरी में उठाकर अपने सिर पर रखे हुए थे जो सभी को अपनी मनमोहक छवि बने हुए थे । कार्यक्रम में राउत नाचा, दही मटकी फोड़ और छोटे छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति की गई। यादव समाज 84 परगना छोटेडोंगर के अध्यक्ष खुमेश यादव ने बताया की प्रतिवर्ष के भांति इस वर्ष बड़ी संख्या में लोग दंतेवाड़ा, बेनूर, नारायणपुर, कापसी, धनोरा,महिमागवाडी,और छोटेडोंगर के आस पास क्षेत्र से आये हुए थे। जिसमें आए हुए लोगों के लिए भव्य भंडारा और का आयोजन किया गया था।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

कुतुल में जनसमस्या समाधान शिविर का हुआ आयोजन, 162 आवेदनों का हुआ मौके पर निराकरण* *आधार, राशन, स्वास्थ्य एवं श्रम कार्ड सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं का ग्रामीणों को मिला लाभ* *28 जनवरी तक जिले के अलग-अलग ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर*

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी