🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

कलेक्टर नम्रता जैन ने पंचायत सचिव भर्ती परीक्षा का किया निरीक्षण* *कंप्यूटर के माध्यम से आयोजित हुई भर्ती परीक्षा, परीक्षा व्यवस्था का लिया जायजा* *कन्या औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में संचालित विभिन्न ट्रेडों की गतिविधियों की भी ली जानकारी*

 

नारायणपुर, 30 अक्टूबर 2026//* जिले में ग्राम पंचायतों के रिक्त सचिव पदों पर भर्ती की प्रक्रिया के तहत आज कन्या औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नारायणपुर में आयोजित भर्ती परीक्षा का कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्र में पहुंचकर परीक्षा संचालन की व्यवस्था, अभ्यर्थियों की उपस्थिति तथा परीक्षा की प्रक्रिया के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने परीक्षा को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पंचायत सचिव भर्ती परीक्षा कंप्यूटर के माध्यम से आयोजित की गई। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने परीक्षा केंद्र में उपलब्ध कंप्यूटर व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से परीक्षा संचालन के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि भर्ती प्रक्रिया में निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों का पूरी गंभीरता से पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन ने कन्या औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में संचालित विभिन्न व्यावसायिक ट्रेडों की जानकारी भी प्राप्त की। संस्थान के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि यहां स्टेनोग्राफर हिंदी, कोपा (कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट), सिलाई सहित विभिन्न ट्रेडों का संचालन किया जा रहा है। इन प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों के माध्यम से युवाओं एवं प्रशिक्षणार्थियों को रोजगारपरक कौशल विकसित करने का अवसर मिल रहा है।
कलेक्टर ने संस्थान में उपलब्ध प्रशिक्षण सुविधाओं एवं संचालित गतिविधियों के संबंध में जानकारी लेते हुए कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा के महत्व पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के माध्यम से युवाओं को व्यावहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध कराना रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चित्रकांत चाली ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्री महेंद्र सिदार, श्री पोलेश्वर साहू, उप संचालक पंचायत श्री यशपाल प्रेक्षा, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के स्टेनोग्राफर हिंदी प्रशिक्षक श्री रूप नारायण बघेल एवं अनुदेशक श्री अशोक कुमार डहरिया सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नारायणपुर पुलिस द्वारा जिले के 62 स्थानों पर कराया गया ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।*  *जिले के सभी 14 थाना परिसरों एवं 48 पुलिस कैंपों में पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने देखा भव्य आयोजन।*