🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

81 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं! कोहकामेटा थाने में शिकायत के बावजूद न्याय का इंतजार, आखिर पुलिस क्यों है मौन? मुरनार में 16.40 लाख के नवीन शाला भवन निर्माण पर गंभीर सवाल! ठेकेदार तोमेश्वर सिंह मंडावी पर आरोप, एक साल से ग्रामीणों को घुमा रहा ठेकेदार, सरपंच का नंबर भी ब्लॉक!

नारायणपुर। जिले की ग्राम पंचायत मुरनार में नवीन शाला भवन निर्माण कार्य को लेकर गंभीर शिकायत सामने आई है। निर्माण कार्य में कथित अनियमितता और शासकीय राशि के उपयोग को लेकर ग्रामीणों ने थाना प्रभारी कोहकामेटा के समक्ष लिखित शिकायत सौंपकर जांच एवं कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में ठेकेदार तोमेश्वर सिंह मंडावी का नाम सामने आया है।

शिकायत पत्र के अनुसार, ग्राम पंचायत मुरनार में नवीन शाला भवन निर्माण कार्य के लिए लगभग 16 लाख 40 हजार रुपये की प्रशासनिक एवं तकनीकी स्वीकृति प्रदान की गई थी। लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि स्वीकृत राशि के अनुरूप धरातल पर निर्माण कार्य नहीं हुआ है।

एक साल से आज बनाऊंगा, कल बनाऊंगा कहकर घुमा रहा ठेकेदार!

ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार तोमेश्वर सिंह मंडावी पिछले करीब एक साल से आज काम शुरू करवाऊंगा, कल निर्माण पूरा करवाऊंगा कहकर लोगों को लगातार आश्वासन दे रहा है। लेकिन निर्माण कार्य को लेकर अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।

सरपंच का नंबर भी ब्लॉक, फोन लगाने पर नहीं उठाता कॉल!

ग्रामीणों का दावा है कि ठेकेदार ने सरपंच का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर रखा है। फोन लगाने पर भी ठेकेदार कॉल नहीं उठाता और निर्माण कार्य को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं देता।

81 दिन बाद भी पुलिस कार्रवाई पर सवाल!

11 अगस्त 2026 को कोहकामेटा पुलिस थाने में शिकायत दिए जाने के बाद 31 अक्टूबर 2026 तक करीब 81 दिन बीत चुके हैं। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि अब तक उन्हें जांच और कार्रवाई की स्थिति की स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। आखिर पुलिस ने अब तक क्या कार्रवाई की? क्या संबंधित लोगों से पूछताछ हुई? इन सवालों का जवाब ग्रामीण मांग रहे हैं।

अन्य पंचायतों से भी शिकायतें, जल्द होगा बड़ा खुलासा!

ठेकेदार के कार्यों को लेकर अन्य ग्राम पंचायतों से भी शिकायतें मिलने की जानकारी सामने आ रही है। नया बस्तर इन शिकायतों और दस्तावेजों की पड़ताल कर रहा है।

16.40 लाख रुपये का हिसाब कौन देगा?

शिकायतकर्ताओं ने आवेदन में लगभग 2 लाख रुपये चेक के माध्यम से तथा 6 लाख 56 हजार रुपये सरपंच के माध्यम से दिए जाने का उल्लेख किया है। साथ ही मजदूरों के भुगतान, बिल और निर्माण कार्य के खर्च को लेकर सवाल उठाए गए हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि स्वीकृत राशि, भुगतान विवरण, बिल-वाउचर, माप पुस्तिका (एमबी) और मौके पर हुए निर्माण कार्य का भौतिक सत्यापन कराया जाए। अनियमितता प्रमाणित होने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

सबसे बड़ा सवाल: 16 लाख 40 हजार रुपये की स्वीकृति के बाद नवीन शाला भवन की वास्तविक स्थिति क्या है? सरकारी राशि का हिसाब कौन देगा? और 81 दिन से लंबित शिकायत पर पुलिस कार्रवाई कब होगी?

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नारायणपुर पुलिस द्वारा जिले के 62 स्थानों पर कराया गया ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।*  *जिले के सभी 14 थाना परिसरों एवं 48 पुलिस कैंपों में पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने देखा भव्य आयोजन।*