🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

नेक्स्ट जेन CG Dial-112 की तत्परता से दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को समय पर मिला उपचार*

छत्तीसगढ़ पुलिस की नेक्स्ट जेन CG Dial-112 सेवा ने एक ही दिन दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को समय पर उपचार उपलब्ध कराया। पुलिस की तत्परता एवं संवेदनशीलता के कारण दोनों घायलों को शीघ्र अस्पताल पहुँचाकर उपचार प्रारंभ कराया गया।

*प्रथम घटना – ग्राम खोड़गांव, थाना भरंडा क्षेत्र*

आज दिनांक 25 जुलाई 2026 को दोपहर लगभग 2:00 बजे डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना भरंडा क्षेत्र के ग्राम खोड़गांव के मुख्य मार्ग पर एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल होकर पड़ा है।

सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम तत्काल मौके पर पहुँची तथा घायल को प्राथमिक सहायता प्रदान करते हुए बिना विलंब जिला अस्पताल, नारायणपुर पहुँचाया, जहाँ उसका उपचार प्रारंभ कराया गया।

इस कार्रवाई में डीएसएफ आरक्षक महेंद्र नाग एवं वाहन चालक दिनेश पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*द्वितीय घटना* – *सिंगोड़ीतराई– गुदरीपारा मार्ग*

इसी दिन शाम लगभग 5:00 बजे डायल-112 को सूचना प्राप्त हुई कि सिंगोड़ीतराई गुदरीपारा मार्ग थाना कोतवाली परिसर के पास एक युवक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया है।

सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तत्काल घटनास्थल पहुँची तथा घायल युवक को प्राथमिक सहायता प्रदान कर शासकीय वाहन से जिला अस्पताल, नारायणपुर पहुँचाया, जहाँ उसे भर्ती कर उपचार उपलब्ध कराया गया।

इस कार्रवाई में आरक्षक ज्ञानदास खांडे, डीसीएफ आरक्षक अर्जुन सलाम एवं वाहन चालक दिनेश पटेल की सक्रिय भूमिका रही, जिन्होंने समय पर मौके पर पहुँचकर घायल को सुरक्षित अस्पताल पहुँचाया।

नारायणपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि सड़क दुर्घटना अथवा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल नेक्स्ट जेन CG Dial-112 पर दें। आपकी एक समय पर दी गई सूचना किसी घायल व्यक्ति को शीघ्र उपचार उपलब्ध कराने एवं अमूल्य जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

कुतुल में जनसमस्या समाधान शिविर का हुआ आयोजन, 162 आवेदनों का हुआ मौके पर निराकरण* *आधार, राशन, स्वास्थ्य एवं श्रम कार्ड सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं का ग्रामीणों को मिला लाभ* *28 जनवरी तक जिले के अलग-अलग ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर*

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी