🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

2 अगस्त से होगा ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ जिले के युवाओं से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

नारायणपुर, 01 अगस्त 2026// भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, माई भारत तथा छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 2 अगस्त 2026 (रविवार) को ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ किया जाएगा। अभियान का शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा। इसके तहत देशभर के लगभग 10,000 स्थानों पर एक साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा 1 करोड़ से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है।

यह अभियान केवल एक दिवसीय कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आगामी 100 सप्ताह तक प्रत्येक रविवार नियमित रूप से संचालित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने, स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली विकसित करने तथा विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।
अभियान के अंतर्गत जिले के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, खेल अकादमियों, खेल संघों, राष्ट्रीय सेवा योजना, राष्ट्रीय कैडेट कोर, माई भारत स्वयंसेवकों, युवा क्लबों, नशा मुक्ति केंद्रों तथा अन्य युवा संगठनों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। शुभारंभ अवसर पर युवाओं को ‘नशामुक्ति संकल्प’ भी दिलाया जाएगा।
अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक, औद्योगिक एवं आध्यात्मिक संगठनों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए स्थानीय मीडिया एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का प्रभावी उपयोग किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक युवा इस अभियान से जुड़ सकें।
जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने जिले के सभी युवाओं, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संगठनों तथा आम नागरिकों से इस महाअभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने की अपील की है।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

कुतुल में जनसमस्या समाधान शिविर का हुआ आयोजन, 162 आवेदनों का हुआ मौके पर निराकरण* *आधार, राशन, स्वास्थ्य एवं श्रम कार्ड सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं का ग्रामीणों को मिला लाभ* *28 जनवरी तक जिले के अलग-अलग ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर*

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी