🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

बस्तर पंडुम के नाम पर सरकार ने किया भ्रष्टाचार, आदिवासियों को प्रदर्शन की वस्तु नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए – छविंद्र कर्मा*

*दंतेवाड़ा, । जिला कांग्रेस कमेटी दंतेवाड़ा द्वारा आज जिला कांग्रेस भवन में बस्तर पंडुम के आयोजन में कथित भ्रष्टाचार और आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई।प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री छविंद्र कर्मा ने कहा कि बस्तर पंडुम आदिवासी समाज का पारंपरिक सांस्कृतिक पर्व है। यह किसी सरकार का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आदिवासी संस्कृति, परंपरा और पहचान का प्रतीक है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने इस आयोजन को अपनी छवि चमकाने और राजनीतिक प्रचार का माध्यम बना दिया।उन्होंने कहा कि सरकार आदिवासी समाज के लोगों को दिल्ली, मुंबई या विदेश घुमाए और राष्ट्रपति से मुलाकात कराए, इससे किसी को आपत्ति नहीं है। लेकिन इससे आदिवासी युवाओं को रोजगार नहीं मिलेगा, न ही शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास से जुड़ी उनकी समस्याओं का समाधान होगा। बस्तर के युवाओं को दिखावा नहीं, बल्कि बेहतर शिक्षा, रोजगार और समान अवसर चाहिए।छविंद्र कर्मा ने आरोप लगाया कि बस्तर पंडुम के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति और केंद्रीय गृहमंत्री के दौरे के दौरान टेंट, कुर्सी, पंडाल और अन्य व्यवस्थाओं में 6.14 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितता हुई है। यदि यही राशि जनहित के कार्यों में खर्च की जाती तो बारिश से क्षतिग्रस्त कई सड़कें, पुल-पुलिया बन सकते थे और स्थायी सामुदायिक भवनों का निर्माण हो सकता था।उन्होंने कहा कि सरकार आदिवासियों के नाम पर केवल दिखावा कर रही है, जबकि बस्तर के गांवों में आज भी शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी है। बस्तर के लोग आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं और उन्हें सम्मानजनक विकास के अवसर चाहिए। श्री कर्मा ने आरोप लगाया कि यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी बस्तर ओलंपिक में ट्रैक सूट खरीदी और तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए जूते खरीदी जैसे मामलों में अनियमितताओं के आरोप लगे थे। वहीं पंचायतों के विकास कार्यों के लिए पर्याप्त राशि नहीं होने का हवाला दिया जाता है, लेकिन सरकारी आयोजनों पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं।कांग्रेस ने मांग की कि बस्तर पंडुम के आयोजन में हुए कथित वित्तीय अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही सरकार आदिवासी समाज के वास्तविक विकास पर ध्यान दे, युवाओं को रोजगार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराए तथा जनता के पैसे का उपयोग केवल जनहित के कार्यों में करे। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शकील रिज़वी, जिला महामंत्री मनीष भट्टाचार्य, जिला महामंत्री विवेक देवांगन,जिला, महामंत्री वीरेंद्र गुप्ता, आदिवासी कांग्रेस प्रदेश महासचिव विमल सलाम, जिला सचिव जीतेन्द्र कश्यप, ब्लॉक अध्यक्ष सुमित्रा शोरी, जिला मीडिया प्रभारी मनीष ठाकुर, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष गणेश दुर्गा मौजूद रहे।*

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

कुतुल में जनसमस्या समाधान शिविर का हुआ आयोजन, 162 आवेदनों का हुआ मौके पर निराकरण* *आधार, राशन, स्वास्थ्य एवं श्रम कार्ड सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं का ग्रामीणों को मिला लाभ* *28 जनवरी तक जिले के अलग-अलग ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर*

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी