🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत ग्राम पंचायत करलखा में हुआ वृक्षारोपण* *फलदार पौधों का वितरण कर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश*

नारायणपुर, 04 अगस्त 2026// पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से ग्राम पंचायत करलखा में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान के तहत ग्रामवासियों ने अपनी माताओं के सम्मान में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को वृक्षारोपण से जोड़कर इसे जनआंदोलन बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का आयोजन देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन, क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री केदार कश्यप के नेतृत्व तथा कलेक्टर नम्रता जैन के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर ग्रामवासियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को नारियल एवं आम के फलदार पौधों का वितरण भी किया गया, ताकि वे अपने घरों एवं खेतों में पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लें। वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने का आधार भी हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद सदस्य एवं जनपद पंचायत नारायणपुर की अध्यक्ष पिंकी उसेंडी, ग्राम पंचायत करलखा की सरपंच श्रीमती रमशीला सलाम, पूर्व सरपंच, वार्ड पंच, ग्राम के युवा साथी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे। सभी उपस्थितजनों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

कुतुल में जनसमस्या समाधान शिविर का हुआ आयोजन, 162 आवेदनों का हुआ मौके पर निराकरण* *आधार, राशन, स्वास्थ्य एवं श्रम कार्ड सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं का ग्रामीणों को मिला लाभ* *28 जनवरी तक जिले के अलग-अलग ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर*

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी