राजधानी मे चमका अबुझमाड़ का युवा पत्रकार रोशन ठाकुर सीएम विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के हाथों मिला सम्मान
नारायणपुर जिले के युवा पत्रकार रोशन ठाकुर बंसल न्यूज़ के संवाददाता ने देश के गृह एवं सहाकारिता मंत्री अमित शाह के संकल्प पूर्ति 31मार्च 2026 नक्सल मुक्त अबुझमाड़ के दौरान देशहित में अबुझमाड़ मे सक्रिय माओवादियों को मुख्यधारा से जोड़ने के संकल्प में अहम भूमिका निभाई गई
अबूझमाड़ और बस्तर के चुनौतीपूर्ण इलाकों में काम करते हुए रौशन ठाकुर ने हथियारबंद माओवादियों तक पहुंच उन्हें सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से जोड़ते हुए सेतु बन सुरक्षित रूप से पुलिस एवं प्रशासन के समक्ष आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित करने में योगदान दिया।
उनके इसी योगदान को देखते हुए उन्हें केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के हाथों सम्मानित होने का गौरव प्राप्त हुआ। वहीं बस्तर आईजी श्री सुंदरराज पी. तथा नक्सल ऑपरेशन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी सेवानिवृत्त कमलोचन कश्यप के हाथों भी सम्मान प्राप्त करने का अवसर मिला।
यह सम्मान केवल एक पत्रकार का सम्मान नहीं, बल्कि बस्तर में शांति, संवाद और विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का सम्मान है।
और अब एक बार फिर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. श्री रमन सिंह एवं छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल के सम्माननीय सदस्यगणों की गरिमामयी उपस्थिति में रौशन ठाकुर को केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष गौरी शंकर श्रीवस द्वारा रायपुर अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह चिकित्सा महाविद्यालय मे एक दिवसीय सेन सक्ति सम्मेलन मे सम्मानित होने का अवसर प्राप्त हुआ
नारायणपुर से शुरू हुआ यह प्रयास आज सम्मान के एक ऐसे मुकाम तक पहुंचा है, जहां पत्रकारिता केवल खबर बताने तक सीमित नहीं, बल्कि संवाद के माध्यम से शांति और बदलाव की राह बनाने का माध्यम बन रही है।
रौशन ठाकुर का यह सम्मान बस्तर की उस नई तस्वीर का प्रतीक है,
जहां बंदूक की जगह विश्वास,
हिंसा की जगह संवाद,
और भय की जगह विकास की उम्मीद दिखाई देती है।










