🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में साइबर सुरक्षा एवं यातायात नियमों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

*शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में साइबर सुरक्षा एवं यातायात नियमों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

नारायणपुर, 24 अगस्त 2026// शासकीय पॉलीटेक्निक नारायणपुर में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित इंडक्शन प्रोग्राम 2026-27 के अंतर्गत पुलिस विभाग एवं यातायात पुलिस विभाग द्वारा साइबर सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा/यातायात नियमों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों, ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल एवं संदेश, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, OTP एवं पासवर्ड की गोपनीयता तथा साइबर अपराध से बचाव के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करने, व्यक्तिगत एवं बैंकिंग संबंधी जानकारी साझा न करने तथा साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल उचित माध्यम से शिकायत दर्ज कराने के लिए जागरूक किया गया।

इसी क्रम में यातायात पुलिस विभाग द्वारा विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी दी गई। हेलमेट का अनिवार्य उपयोग, सीट बेल्ट पहनना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न4 करना, निर्धारित गति सीमा का पालन करना, यातायात संकेतों का पालन तथा नशे की स्थिति में वाहन न चलाने जैसे महत्वपूर्ण सुरक्षा उपायों पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि स्वयं एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के जीवन की सुरक्षा के लिए आवश्यक जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों को “सुरक्षित यातायात, सुरक्षित जीवन” एवं “सतर्क नागरिक, सुरक्षित समाज” का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं ने साइबर सुरक्षा एवं यातायात नियमों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं तथा अधिकारियों से विभिन्न विषयों पर संवाद भी किया। इंडक्शन प्रोग्राम समन्वयक श्रीमती के. सुमित्रा ने पुलिस विभाग एवं यातायात पुलिस विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को जिम्मेदार, सतर्क एवं सुरक्षित नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में संस्था के अधिकारी-कर्मचारी एवं नवप्रवेशित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

कुतुल में जनसमस्या समाधान शिविर का हुआ आयोजन, 162 आवेदनों का हुआ मौके पर निराकरण* *आधार, राशन, स्वास्थ्य एवं श्रम कार्ड सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं का ग्रामीणों को मिला लाभ* *28 जनवरी तक जिले के अलग-अलग ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर*

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी