🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

वायरल ऑडियो पर सप्ताहभर बाद भी कार्रवाई नहीं, पुलिस प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल कथित अवैध वसूली के ऑडियो और लेन-देन के दावे के बावजूद जांच का इंतजार, कांग्रेस पहले ही सौंप चुकी है ज्ञापन

वायरल ऑडियो पर सप्ताहभर बाद भी कार्रवाई नहीं, पुलिस प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल

कथित अवैध वसूली के ऑडियो और लेन-देन के दावे के बावजूद जांच का इंतजार, कांग्रेस पहले ही सौंप चुकी है ज्ञापन

नारायणपुर। जिले में पत्रकार और उपसरपंच के बीच कथित बातचीत का वायरल ऑडियो सामने आए सप्ताहभर से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट कार्रवाई सामने नहीं आई है। वायरल ऑडियो को लेकर कांग्रेस द्वारा पुलिस को ज्ञापन सौंपकर तकनीकी जांच और दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की मांग भी की जा चुकी है। इसके बावजूद मामले में अब तक जांच की स्थिति को लेकर सार्वजनिक रूप से कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आने से पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

वायरल ऑडियो में कथित तौर पर रकम के लेन-देन, खबर चलाने और जेल भेजने जैसी बातों का जिक्र होने का दावा किया जा रहा है। इसके साथ ही एक कथित ऑनलाइन ट्रांजेक्शन का रिकॉर्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि ऑडियो में आवाज किसकी है और वायरल लेन-देन का इस मामले से वास्तविक संबंध क्या है, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकती है।

जब सबूत जांच के लिए मौजूद, फिर कार्रवाई में देरी क्यों?

सबसे बड़ा सवाल यही है कि यदि मामला पुलिस के संज्ञान में आ चुका है और शिकायत के साथ कथित ऑडियो तथा लेन-देन से जुड़ी सामग्री भी सामने रखी जा चुकी है, तो अब तक जांच किस स्तर पर पहुंची? क्या वायरल ऑडियो की तकनीकी जांच शुरू हुई है? क्या संबंधित लोगों के बयान लिए गए हैं? और यदि जांच जारी है तो उसकी प्रगति सार्वजनिक क्यों नहीं की जा रही?

सप्ताहभर से ज्यादा बीता, अब तक तस्वीर साफ नहीं

मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर सवाल लगातार उठ रहे हैं। कांग्रेस ने भी इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। ऐसे में पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है कि वायरल ऑडियो की सत्यता, आवाज की पहचान, कथित आर्थिक लेन-देन और उसमें लगाए जा रहे आरोपों की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति सामने रखे।

यदि वायरल सामग्री फर्जी है तो इसकी भी जांच के जरिए सच्चाई सामने आनी चाहिए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषियों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन सप्ताहभर से अधिक समय बीत जाने के बाद भी मामले की स्थिति स्पष्ट नहीं होने से “आखिर पुलिस प्रशासन खामोश क्यों है?” यह सवाल अब सबसे बड़ा बन गया है।

जांच के नाम पर कब तक इंतजार?

मामला केवल दो व्यक्तियों के बीच कथित बातचीत तक सीमित नहीं है। वायरल ऑडियो में कथित तौर पर अन्य लोगों और पत्रकारों का भी जिक्र होने का दावा किया जा रहा है। ऐसे में पूरे मामले की निष्पक्ष और तकनीकी जांच जरूरी है, ताकि किसी निर्दोष व्यक्ति पर आरोप न लगे और यदि कोई दोषी है तो वह कानून के शिकंजे से बच न सके।

फिलहाल लोगों की नजर पुलिस प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी है। सवाल सीधा है—जब शिकायत हो चुकी, कथित ऑडियो और लेन-देन का रिकॉर्ड सामने है और जांच की मांग भी की जा चुकी है, तो सप्ताहभर से अधिक समय बाद भी पुलिस प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई या स्पष्ट जानकारी कब सामने आएगी?

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

कुतुल में जनसमस्या समाधान शिविर का हुआ आयोजन, 162 आवेदनों का हुआ मौके पर निराकरण* *आधार, राशन, स्वास्थ्य एवं श्रम कार्ड सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं का ग्रामीणों को मिला लाभ* *28 जनवरी तक जिले के अलग-अलग ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर*

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी