🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

नई शिक्षा नीति पर शोध पत्र वाचन से चन्दोराम मंडावी ने बढ़ाया नारायणपुर का अकादमिक गौरव

नारायणपुर। विकासखंड ओरछा के प्राथमिक शाला डोरीमरका में पदस्थ सहायक शिक्षक एवं शोधार्थी चन्दोराम मंडावी ने अध्यापन के साथ शोध एवं अकादमिक क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने “नई शिक्षा नीति 2020: भारतीय शिक्षा में परिवर्तन, नवाचार एवं अनुसंधान की संभावनाएँ” विषय पर शोध पत्र का वाचन किया।

उनका शोध पत्र Akshardhara Research Journal, अगस्त 2026 के विशेषांक-04, खंड-IV में प्रकाशित हुआ है। शोध पत्र में नई शिक्षा नीति के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार, अनुसंधान, तकनीकी शिक्षा, स्थानीय ज्ञान एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं को रेखांकित किया गया है।

श्री मंडावी अबूझमाड़िया जनजाति के सामाजिक एवं सांस्कृतिक जीवन, परंपराओं और बदलते सामाजिक परिवेश पर भी समाजशास्त्रीय दृष्टिकोण से शोध कर रहे हैं। दूरस्थ आदिवासी क्षेत्र में शिक्षक के रूप में कार्य करते हुए शोध से जुड़े रहना उनकी अकादमिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि आदिवासी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को स्थानीय भाषा, संस्कृति, परंपरा और ज्ञान से जोड़कर ही नई शिक्षा नीति के उद्देश्यों को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारा जा सकता है।

उनके शोध कार्य में शोध-निर्देशक डॉ. किरण नूरेटी एवं डॉ. गंगा राम कश्यप के मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण योगदान है। उनकी यह उपलब्धि नारायणपुर के शिक्षकों एवं शोधार्थियों के लिए प्रेरणादायी है।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

कुतुल में जनसमस्या समाधान शिविर का हुआ आयोजन, 162 आवेदनों का हुआ मौके पर निराकरण* *आधार, राशन, स्वास्थ्य एवं श्रम कार्ड सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं का ग्रामीणों को मिला लाभ* *28 जनवरी तक जिले के अलग-अलग ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर*

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी