🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

युवाओं को अपनी जिज्ञासा को जीवंत रखते हुए हुनर एवं कौशल विकसित करने की आवश्यकता – श्री केदार कश्यप*

*युवाओं को अपनी जिज्ञासा को जीवंत रखते हुए हुनर एवं कौशल विकसित करने की आवश्यकता – श्री केदार कश्यप*

*युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए हुनर एवं कौशल को बढ़ावा देना जरूरी – श्री विश्व विजय सिंह तोमर*

*’युवा उड़ान’ कार्यक्रम में प्रतिभावान विद्यार्थियों और उत्कृष्ट खिलाड़ियों का सम्मान, विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प में युवाओं की भागीदारी पर जोर*

नारायणपुर, 5 सितंबर 2026// जिला मुख्यालय स्थित ए.जी. ऑडिटोरियम में शनिवार को ‘युवा उड़ान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जिले के प्रतिभावान विद्यार्थियों और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।


राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में युवाओं के लिए केवल शिक्षा हासिल करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें अपने हुनर, कौशल, जिज्ञासा और रचनात्मकता को लगातार विकसित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता इस बात की है कि उन्हें अपनी प्रतिभा को पहचानने और उसे सही दिशा में आगे बढ़ाने के लिए बेहतर अवसर और मंच उपलब्ध कराया जाए।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश के युवाओं को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत विजन 2047 से जोड़ने तथा विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने में उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘युवा उड़ान’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ते हुए उनके अंदर नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच को विकसित करना है।
श्री तोमर ने बताया कि ‘युवा उड़ान’ कार्यक्रम में 16 से 24 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। कार्यक्रम में कक्षा 9वीं से 11वीं के मेधावी विद्यार्थी, महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएं, कला, साहित्य, संस्कृति और खेल के क्षेत्र में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाले युवा, खेल अकादमियों के प्रशिक्षणार्थी तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा इंजीनियरिंग, मेडिकल, कृषि, पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई के विद्यार्थी, सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर, सामाजिक कार्यकर्ता, कौशल विकास प्रशिक्षणार्थी, छात्रावासों में निवासरत विद्यार्थी, दिव्यांगजन एवं आत्मसमर्पित पूर्व नक्सली युवाओं को भी कार्यक्रम से जोड़ा जा रहा है।
उन्होंने युवाओं से अपनी प्रतिभा के अनुरूप नए अवसरों की तलाश करने और समाज तथा देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सहभागिता के लिए छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग की वेबसाइट एवं निर्धारित गूगल फॉर्म के माध्यम से पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
युवाओं को राष्ट्र निर्माण की भूमिका से कराया परिचित
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों ने युवाओं का मार्गदर्शन किया। ‘युवा शक्ति-राष्ट्र शक्ति’ विषय पर डॉ. मीनाक्षी ठाकुर ने संबोधित करते हुए विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया और राष्ट्र निर्माण में युवा शक्ति के महत्व की जानकारी दी।
वहीं ‘एक देश-एक चुनाव’ विषय पर डॉ. विश्वजीत ने विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की। उन्होंने विषय से जुड़े विभिन्न पहलुओं को सरल तरीके से समझाया। ‘युवा उड़ान’ विषय पर डॉ. सतीश पाण्डेय ने प्रेरक कहानियों के माध्यम से विद्यार्थियों में जिज्ञासा, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
उत्कृष्ट खिलाड़ियों और मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
कार्यक्रम में जिले के उन खिलाड़ियों और विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने शिक्षा और खेल के क्षेत्र में जिले का नाम रोशन किया है। खेलो इंडिया के जिला उपविजेता फुटबॉल खिलाड़ी शशिकांत कुमेटी एवं मनीष कोवाची को खेल पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के मलखंभ विजेता खिलाड़ी संताय पोटाई एवं मोनिका पोटाई को भी सम्मानित किया गया।
खो-खो में ऑल इंडिया स्तर के लिए क्वालीफाई करने वाली अमृता गोटा को तथा राष्ट्रीय स्कूल गेम्स में नेशनल खो-खो के विजेता खिलाड़ी शामुएल कल्लो एवं किशोर कावड़ो को भी खेल पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर खेल के क्षेत्र में जिले का प्रतिनिधित्व करने वाली दिव्या कांगे को भी सम्मानित किया गया।
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी कार्यक्रम में सम्मान मिला। कक्षा 10वीं की परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा भाविका देवांगन को 94.33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। वहीं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा कोविता कोर्राम ने 94 प्रतिशत अंक हासिल किए, जिसके लिए उन्हें भी सम्मानित किया गया।
युवाओं को अवसर देने पर जोर
‘युवा उड़ान’ कार्यक्रम के माध्यम से जिले के युवाओं को अपनी प्रतिभा और कौशल प्रदर्शित करने के साथ-साथ विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिला। कार्यक्रम में युवाओं को शिक्षा, खेल, कौशल विकास, रचनात्मकता, सामाजिक सहभागिता और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष इंद्रप्रस्थ बघेल, जनपद अध्यक्ष श्रीमती पिंकी उसेंडी, छोटेडोंगर सरपंच श्रीमती संध्या पवार, पार्षद श्रीमती रामशिला नाग सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, कलेक्टर नम्रता जैन, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल, डीएफओ डॉ. वेंकटेशा एमजी, अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, एसडीएम अभयजीत मंडावी, जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र नाथ पांडे सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

कुतुल में जनसमस्या समाधान शिविर का हुआ आयोजन, 162 आवेदनों का हुआ मौके पर निराकरण* *आधार, राशन, स्वास्थ्य एवं श्रम कार्ड सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं का ग्रामीणों को मिला लाभ* *28 जनवरी तक जिले के अलग-अलग ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर*

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी