आईटीबीपी जवानों के लिए लगा विशेष आयुर्वेद स्वास्थ्य जागरूकता शिविर
जेलवाड़ी कैंप में आयुष विभाग की टीम ने जवानों को बताए स्वस्थ जीवनशैली के उपायनारायणपुर। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) की 45वीं वाहिनी, नारायणपुर के जेलवाड़ी कैंप में 11वें आयुर्वेद दिवस-2026 के तहत आयुष विभाग की आयुर्वेद टीम द्वारा स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने को लेकर जवानों एवं अधिकारियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. वीना खोब्रागड़े, होम्योपैथी चिकित्साधिकारी डॉ. सुखीराम शिवारे एवं योग चिकित्सक डॉ. यमन कुमार साहू सहित आयुर्वेद टीम ने जवानों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
शिविर के दौरान आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति, योग और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों एवं जवानों ने आयुष विभाग की टीम के इस स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम की सराहना की।
कार्यक्रम में सेनानी राजीव कुमार गुप्ता, 45वीं वाहिनी, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिसिल पायने एवं सहायक सेनानी कपिल कुमार सहित कैंप में उपस्थित जवान एवं अधिकारी शामिल रहे।
📍स्थान: जेलवाड़ी कैंप, नारायणपुर
🩺 उद्देश्य: जवानों को बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना










