🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

मोटराइज्ड ट्रायसायकल ने सोमारू नेताम को बनाया आत्मनिर्भर* *अब बिना किसी सहायता के घर से बाजार और अस्पताल तक कर रहे आवागमन*

नारायणपुर, 21 सितंबर 2026// समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांगजन हितैषी योजनाएं जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बन रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से दिव्यांगजनों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसी ही प्रेरणादायक सफलता की कहानी नगर पालिका नारायणपुर अंतर्गत ग्राम गुडरीपारा निवासी 47 वर्षीय श्री सोमारू नेताम की है।

सोमारू नेताम, पिता चैतराम, 75 प्रतिशत अस्थिबाधित दिव्यांगता से प्रभावित हैं। दिव्यांगता के कारण उन्हें चलने-फिरने और दैनिक आवश्यकताओं से जुड़े कार्यों के लिए पहले दूसरों की सहायता पर निर्भर रहना पड़ता था। घर से बाहर आने-जाने में भी उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बाजार जाना हो या अस्पताल अथवा किसी अन्य जरूरी स्थान तक पहुंचना, प्रत्येक कार्य के लिए उन्हें परिवार या अन्य लोगों की मदद लेनी पड़ती थी।
छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मोटराइज्ड ट्रायसायकल (बैटरी चलित) प्रदाय योजना उनके लिए उम्मीद की नई किरण लेकर आई। योजना के अंतर्गत सोमारू नेताम को 17 अप्रैल 2026 को मोटराइज्ड ट्रायसायकल प्रदान की गई। बैटरी चलित ट्रायसायकल मिलने के बाद उनकी रोजमर्रा की जिंदगी में उल्लेखनीय बदलाव आया है।
अब सोमारू नेताम अपने घर से बाजार, अस्पताल और अन्य आवश्यक स्थानों तक स्वयं आसानी से आ-जा रहे हैं। आवागमन की सुविधा मिलने से उनकी गतिशीलता बढ़ी है और दैनिक कार्यों को स्वतंत्र रूप से करने का अवसर मिला है। पहले जिन कामों के लिए उन्हें दूसरों की सहायता लेनी पड़ती थी, उनमें से कई कार्य अब वे स्वयं कर पा रहे हैं।
मोटराइज्ड ट्रायसायकल ने न केवल उनके आवागमन को सुगम बनाया है, बल्कि उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि की है। परिवार के सदस्यों पर उनकी निर्भरता पहले की तुलना में कम हुई है। वे अपने जरूरी कार्यों के लिए स्वयं बाहर निकल पा रहे हैं और सामाजिक गतिविधियों में भी अधिक सहजता से भाग ले रहे हैं।
सोमारू नेताम बताते हैं कि बैटरी चलित ट्रायसायकल उनके लिए महज आवागमन का साधन नहीं, बल्कि स्वतंत्र और आत्मनिर्भर जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण सहारा है। इससे उनकी दैनिक जिंदगी आसान हुई है और भविष्य को लेकर उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है।
दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरण और सुविधाएं उपलब्ध कराने वाली ऐसी योजनाएं उनके जीवन में आत्मनिर्भरता, सम्मान और सामाजिक भागीदारी के नए अवसर पैदा कर रही हैं। सोमारू नेताम की कहानी इस बात का उदाहरण है कि शासन की कल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद हितग्राहियों तक पहुंचकर उनके जीवन में वास्तविक बदलाव ला सकती हैं।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नारायणपुर पुलिस द्वारा जिले के 62 स्थानों पर कराया गया ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।*  *जिले के सभी 14 थाना परिसरों एवं 48 पुलिस कैंपों में पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने देखा भव्य आयोजन।*