🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

मूसलाधार बारिश के बीच कलेक्टर-एसपी ने जलभराव क्षेत्रों का किया निरीक्षण* *नदी-नालों और मार्गों पर बढ़े जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील*

 

 

नारायणपुर, 25 सितंबर 2026// जिले में हो रही मूसलाधार बारिश को देखते हुए प्रशासन ने जलभराव वाले क्षेत्रों और सड़क मार्गों पर बह रहे पानी की स्थिति का जायजा लिया। कलेक्टर नम्रता जैन, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी चित्रकांत चाली ठाकुर ने विभिन्न नदी, नालों, तालाबों एवं जलभराव वाले स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पालकी पहुंच मार्ग का जायजा लिया। यहां खेतों के बीच से होकर गुजरने वाली सड़क के ऊपर पानी बह रहा था। कलेक्टर ने मौके की स्थिति को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को बैरिकेडिंग लगाने के निर्देश दिए, ताकि वाहनों और राहगीरों को जोखिम वाले स्थान से गुजरने से रोका जा सके। उन्होंने सड़क के ऊपर पानी बहने की स्थिति में किसी भी वाहन को पानी ऊपर से पार नहीं कराने की सलाह दी।
इसके बाद प्रशासनिक दल ने ब्रेहेबड़ा नाला का निरीक्षण किया। नाले में पानी का बहाव बढ़ा हुआ पाए जाने पर अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से सावधानी बरतने और नाले के ऊपर से बह रहे पानी को पार नहीं करने की अपील की। प्रशासन ने लोगों से विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों को ऐसे स्थानों से दूर रखने की अपील की है।
निरीक्षण दल ने डूमरतराई पहुंच मार्ग में निर्माणाधीन पुलिया के पास कुकुर नदी की स्थिति का भी जायजा लिया। इसके बाद बंधवा तालाब होते हुए बखरूपारा स्थित गोटियारी तालाब का निरीक्षण किया गया और जलस्तर की स्थिति देखी गई। इसके पश्चात एड़का सड़क का भी अवलोकन किया गया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम अभयजीत मंडावी और तहसीलदार वेद प्रकाश साहू सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
कलेक्टर नम्रता जैन ने जिलेवासियों से अपील की है कि लगातार बारिश को देखते हुए सभी लोग अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें तथा नदी, नाले और तेज बहाव वाले जलभराव क्षेत्रों के पास जाने से बचें। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान सतर्क रहें और किसी भी जोखिम वाले स्थान पर पानी पार करने का प्रयास न करें।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नारायणपुर पुलिस द्वारा जिले के 62 स्थानों पर कराया गया ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।*  *जिले के सभी 14 थाना परिसरों एवं 48 पुलिस कैंपों में पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने देखा भव्य आयोजन।*