🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 31 अक्टूबर तक विशेष अभियान, 130 मतदान केंद्रों के बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण*

*मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 31 अक्टूबर तक विशेष अभियान, 130 मतदान केंद्रों के बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण*

*बीएलओ कर रहे घर-घर सत्यापन, छूटे हुए एवं नए पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की प्रक्रिया जारी*

नारायणपुर, 11 अक्टूबर 2026 // भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने के लिए 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता जैन के मार्गदर्शन में संचालित इस अभियान के अंतर्गत विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान त्रुटिवश छूटे हुए मतदाताओं तथा 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके एवं आगामी 01 जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नवयुवक-नवयुवतियों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की प्रक्रिया की जा रही है। अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जिले का कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में पंजीयन से वंचित न रहे।
विशेष अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नारायणपुर जिले के सभी 130 मतदान केंद्रों में नियुक्त बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। प्रशिक्षित बीएलओ द्वारा अपने-अपने मतदान केंद्र क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन किया जा रहा है। इस दौरान ऐसे पात्र नागरिकों की पहचान की जा रही है, जिनके नाम किसी कारणवश मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाए हैं। ऐसे नागरिकों से निर्धारित प्रारूप-6 (फॉर्म-6) भरवाकर नियमानुसार मतदाता सूची में नाम जोड़ने की कार्रवाई की जा रही है।

अभियान के अंतर्गत विशेष रूप से युवा मतदाताओं के पंजीयन पर ध्यान दिया जा रहा है। ऐसे नवयुवक एवं नवयुवतियां, जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है अथवा 01 जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर लेंगे, उनसे फॉर्म-6 भरवाकर मतदाता पंजीयन की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। इसके साथ ही पूर्व में पंजीयन से छूटे हुए अन्य पात्र नागरिकों को भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

*शैक्षणिक संस्थानों में चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम*

विशेष अभियान के तहत जिले के सभी हाई स्कूलों, हायर सेकेंडरी स्कूलों एवं महाविद्यालयों में व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को मतदाता पंजीयन की प्रक्रिया, मतदान के महत्व तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था में नागरिकों की भागीदारी के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। विशेष रूप से पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवश्यक दस्तावेजों एवं फॉर्म-6 भरने की प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है।

*जिले में 85 हजार 718 मतदाता पंजीकृत*

निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 सितंबर 2026 की स्थिति में नारायणपुर जिले के अंतर्गत स्थित 130 मतदान केंद्रों में कुल 85 हजार 718 मतदाता पंजीकृत हैं। वहीं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 84, नारायणपुर के अंतर्गत कुल 275 मतदान केंद्रों में 1 लाख 86 हजार 78 मतदाता पंजीकृत हैं। विशेष अभियान के माध्यम से मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र नागरिकों का पंजीयन सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।

*जिलेवासियों से विशेष अभियान में सहयोग की अपील*

जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जिले के सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे 31 अक्टूबर 2026 तक संचालित इस विशेष अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। नागरिक अपने परिवार एवं आसपास के ऐसे पात्र व्यक्तियों की पहचान करें, जिनके नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हैं तथा उन्हें संबंधित बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क कर फॉर्म-6 भरने में सहयोग करें। विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं को मतदाता पंजीयन के लिए प्रेरित करें, ताकि सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में दर्ज किए जा सकें।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

कुतुल में जनसमस्या समाधान शिविर का हुआ आयोजन, 162 आवेदनों का हुआ मौके पर निराकरण* *आधार, राशन, स्वास्थ्य एवं श्रम कार्ड सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं का ग्रामीणों को मिला लाभ* *28 जनवरी तक जिले के अलग-अलग ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर*

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी