नारायणपुर, 16 अक्टूबर 2026//* नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत रामकृष्ण मिशन विवेकानंद महाविद्यालय, नारायणपुर में 16 अक्टूर को नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित स्टाफ एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों तथा इसके सामाजिक, पारिवारिक और स्वास्थ्य संबंधी प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही नशे की लत से प्रभावित व्यक्तियों को सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नशामुक्ति केंद्र में प्रवेश की प्रक्रिया, उपचार की सुविधाओं तथा वहां उपलब्ध सेवाओं के संबंध में विस्तार से बताया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं आम नागरिकों में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाना, नशे से दूर रहने की भावना विकसित करना तथा नशे की समस्या से जूझ रहे व्यक्तियों को उपचार के लिए प्रोत्साहित करना है। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय के कर्मचारियों को नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का संदेश दिया गया।










