🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

पहली बारिश में ही खुली विकास के दावों की पोल: छोटेडोंगर में ‘दरिया’ बना पद्मश्री वैद्यराज पहुंच मार्ग*

नारायणपुर/छोटेडोंगर: मानसून की पहली बारिश ने ही नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर में लोक निर्माण विभाग (PWD) और स्थानीय प्रशासन के दावों की पोल खोलकर रख दी है। मुख्य चौक पुलिस थाने से शुरू होकर पद्मश्री वैद्यराज हेमंचनद मांझी के निवास तक जाने वाला मुख्य पहुंच मार्ग इस समय अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे अब तालाब का रूप ले चुके हैं, जिससे राहगीरों का चलना दूभर हो गया है।
​मरीजों और मासूमों की जान जोखिम में*
​यह मार्ग बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण है।देश-दुनिया और दूर-दराज के इलाकों से सैकड़ों मरीज हर दिन अपनी गंभीर बीमारियों का इलाज कराने के लिए गाड़ियों में सवार होकर पद्मश्री वैद्यराज के पास पहुँचते हैं। सड़क पर ​फंस रहे वाहन कीचड़ और पानी से लबालब इस सड़क पर आए दिन मरीजों की गाड़ियां फंस रही हैं।
घायल हो रहे राहगीर* : इसी मार्ग से होकर स्कूली बच्चे, राहगीर और दोपहिया वाहन चालक गुजरते हैं। आए दिन लोग इस कीचड़ युक्त दलदल में गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
छोटेडोंगर मुख्यालय मे ​निको कंपनी की माइनिंग के बाद भी बदहाली, ग्रामीणों में आक्रोश*
​हैरानी और सबसे बड़ा विरोधाभास यह है कि छोटेडोंगर क्षेत्र में निको कंपनी द्वारा बड़े पैमाने पर माइनिंग (खनन) का कार्य किया जा रहा है। भारी-भरकम राजस्व और औद्योगिक गतिविधियों के बावजूद, स्थानीय जनता को सड़क जैसी मूलभूत सुविधा के लिए तरसना पड़ रहा है।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नारायणपुर पुलिस द्वारा जिले के 62 स्थानों पर कराया गया ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।*  *जिले के सभी 14 थाना परिसरों एवं 48 पुलिस कैंपों में पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने देखा भव्य आयोजन।*