🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

अबूझमाड़ में सुरक्षित मातृत्व का भरोसा बन रहा मायका सेंटर* *आदेर मायका सेंटर में हुआ शांति का सुरक्षित प्रसव, 2.9 किलो की स्वस्थ बच्ची ने लिया जन्म*

*अबूझमाड़ में सुरक्षित मातृत्व का भरोसा बन रहा मायका सेंटर*

*आदेर मायका सेंटर में हुआ शांति का सुरक्षित प्रसव, 2.9 किलो की स्वस्थ बच्ची ने लिया जन्म*

नारायणपुर, 26 अगस्त 2026 // अबूझमाड़ के दुर्गम और वनांचल क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संचालित मायका सेंटर अब भरोसे का मजबूत केंद्र बन रहे हैं। बरसात के दौरान नदी-नालों के उफान और दुर्गम रास्तों के कारण स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण होने के बावजूद मायका सेंटर के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को प्रसव से पहले ही सुरक्षित वातावरण में आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इसी क्रम में विकासखंड ओरछा के आदेर मायका सेंटर में ग्राम हितुल की निवासी शांति, पति बोमधा का 19 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे सुरक्षित संस्थागत प्रसव कराया गया। शांति ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया, जिसका वजन 2.9 किलोग्राम है। प्रसव के बाद मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं तथा उन्हें आवश्यक देखभाल उपलब्ध कराई जा रही है। शांति का मायका सेंटर में पंजीयन 6 फरवरी 2026 को किया गया था। गर्भावस्था के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनकी नियमित निगरानी एवं आवश्यक देखभाल सुनिश्चित की गई, जिसके परिणामस्वरूप प्रसव सुरक्षित रूप से आदेर मायका सेंटर में संपन्न हुआ।

अबूझमाड़ जैसे दुर्गम क्षेत्र में मायका सेंटर गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इन केंद्रों पर महिलाओं को प्रसव पूर्व देखभाल, स्वास्थ्य जांच, पौष्टिक भोजन और चिकित्सकीय निगरानी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं, ताकि उन्हें प्रसव के समय लंबी दूरी और दुर्गम रास्तों की चुनौती का सामना न करना पड़े।

जिले में वर्तमान में 8 मायका सेंटर संचालित हैं। इन केंद्रों के माध्यम से जून में 24, जुलाई में 27 और अगस्त में अब तक 24 प्रसव हुए हैं। इस प्रकार अब तक मायका केंद्रों में कुल 75 सुरक्षित संस्थागत प्रसव कराए जा चुके हैं। यह उपलब्धि अबूझमाड़ की माताओं तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि अबूझमाड़ के किसी भी गांव की गर्भवती महिला दूरी और दुर्गमता के कारण सुरक्षित प्रसव की सुविधा से वंचित न हो। मायका सेंटर इसी संकल्प को धरातल पर साकार करते हुए माताओं और नवजातों को सुरक्षित शुरुआत देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

कुतुल में जनसमस्या समाधान शिविर का हुआ आयोजन, 162 आवेदनों का हुआ मौके पर निराकरण* *आधार, राशन, स्वास्थ्य एवं श्रम कार्ड सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं का ग्रामीणों को मिला लाभ* *28 जनवरी तक जिले के अलग-अलग ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर*

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी